मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रदूषण पूरे उत्तर भारत की समस्या, Blame-Game, Politics से समाधान नहीं: केजरीवाल बोले

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है| आज शुक्रवार को दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक निशान तक पहुंच गया है| दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में AQI 563 है जो बहुत ही खतरन…

प्रदूषण पूरे उत्तर भारत की समस्या, Blame-Game, Politics से समाधान नहीं: केजरीवाल बोले
प्रदूषण पूरे उत्तर भारत की समस्या, Blame-Game, Politics से समाधान नहीं: केजरीवाल बोले | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली-एनसीआर में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है| आज शुक्रवार को दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक निशान तक पहुंच गया है| दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में AQI 563 है जो बहुत ही खतरनाक है| दिल्ली- NCR में प्रदूषण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज प्रेस वार्ता कर कहा कि पंजाब में पराली जलने के लिए हम जिम्मेदार हैं| हम इस मामले में राजनीति नहीं करना चाहते| बाकी राज्य के लिए केंद्र सरकार आगे आए|



अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,'''प्रदूषण पूरे उत्तर भारत की समस्या है। जितनी हवा दिल्ली में ख़राब है, उतनी ही हवा यूपी, हरियाणा, बिहार-राजस्थान के शहरों की ख़राब है। इसके लिए सिर्फ़ ''AAP'' ज़िम्मेदार नहीं है। केंद्र को आगे आकर क़दम उठाने पड़ेंगे ताकि North India को Pollution से बचाया जा सके।



केजरीवाल ने कहा कि,''Blame-Game, Politics से समाधान नहीं—Punjab में पराली जल रही है, किसान ज़िम्मेदार नहीं, हम ज़िम्मेदार हैं। हमें सिर्फ़ 6 महीने का समय मिला—काफी कदम उठाए, कुछ सफल हुए। मुझे उम्मीद है कि निरंतर प्रयास से अगले साल तक पराली जलने के घटनाएं काफी कम होंगे।



केजरीवाल ने कहा कि,''FIR दर्ज़ करने से पराली जलने के Index का पता नहीं चलता है।  अगर कम FIR हुई है तो इसका मतलब ये नहीं है कि पराली कम जली है, या किसी ने FIR ही नहीं की तो पराली जली ही नहीं है। किसान अपराधी नहीं है, किसान अन्नदाता है।



भगवंत मान ने कहा कि,'' मैं Punjab के Head of State के नाते ज़िम्मेदारी लेता हूं हमारा वादा है, अगले साल November तक हम पराली की समस्या सुलझा चुके होंगे किसान धान इतनी कमाई किसी और फसल से कर पाएं,इसके लिए प्रयास जारी है Centre को भी मिलकर काम करना चाहिए, ये North India का मुद्दा है



मान ने कहा कि,''हमने केंद्र को 2 प्रस्ताव भेजे थे| ₹1500 केंद्र दे दे, ₹500-₹500 Delhi और Punjab Govt दे तो किसान पराली दिहाड़ी देकर एक जगह इकट्ठा कर ले- वो नहीं माने। काफी Companies हैं जो Stubble से Fuel बनाती हैं, वो Interested थीं, उनको भी Permission नहीं मिल पाई।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।