मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली के द्वारका एसिड अटैक केस में 3 आरोपी गिरफ्तार: लड़की ने बात करना बंद किया, तो युवक ने चेहरे पर फेंक दिया तेजाब; एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध की मांग

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका एसिड अटैक मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान सचिन अरोड़ा और हर्षित और वीरेंद्र सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है| द्वारका जिल…

दिल्ली के द्वारका एसिड अटैक केस में 3 आरोपी गिरफ्तार: लड़की ने बात करना बंद किया, तो युवक ने चेहरे पर फेंक दिया तेजाब; एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध की मांग
दिल्ली के द्वारका एसिड अटैक केस में 3 आरोपी गिरफ्तार: लड़की ने बात करना बंद किया, तो युवक ने चेहरे पर फेंक दिया तेजाब; एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध की मांग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका एसिड अटैक मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान सचिन अरोड़ा और हर्षित और वीरेंद्र सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है| द्वारका जिले के थाना मोहन गार्डन इलाके में आज सुबह बाइक सवार युवक ने 12वीं की छात्रा पर तेजाब फेंक दिया था। छात्रा को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित लड़की के दोनों आंखों में एसिड चला गया है|



पुलिस के मुताबिक, आरोपी सचिन अरोड़ा की लड़की से दोस्ती थी। जब लड़की ने बात करना बंद कर दिया तो युवक ने लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद आज शाम तक पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है| वहीं, एसिड अटैक की घटना से पूरे इलाके में सनसनी है| घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है| लोगों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है| पुलिस के मुताबिक; एसिड एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा गया था|



दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने बताया,'' मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत 17 साल की एक लड़की पर 2 लड़कों ने तेजाब फेंका था। मामले में दोनों लड़कों सचिन अरोड़ा और हर्षित अग्रवाल को पकड़ लिया है। उनका तीसरा साथी वीरेंद्र सिंह उर्फ सोनू को भी गिरफ़्तार किया है| जांच में मुख्य कारण सामने आया है कि सचिन अरोड़ा की दोस्ती लड़की से थी। 2-3 महीने पहले इनकी बात बंद हो गई थी। लड़की की बात करने में दिलचस्पी नहीं थी|


एसिड के खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध की मांग

दिल्ली महिला आयोग ने द्वारका में एक 17 वर्षीय लड़की पर एसिड हमले की घटना के बाद एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध के संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट मांगने के लिए दिल्ली सरकार के गृह विभाग को नोटिस जारी किया है।


दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा,'' देश की राजधानी में दिन दहाड़े एक स्कूली बच्ची पर 2 बदमाश दबंगई से तेज़ाब फेंककर निकल जाते हैं… क्या किसी को भी अब क़ानून का डर है ? क्यों तेज़ाब पर बैन नहीं लगाया जाता ? SHAME|  उन्होंने कहा,''  दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेज़ाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?|  आज ऐसिड देश में उतनी आसानी से बिक रहा है जितने आसानी से सब्ज़ी बिकती हैं। हमारे कई रिपोर्ट्स के बावजूद क्यूँ सरकार ऐसिड की रीटेल सेल को पूरी तरह से बैन नहीं करती?



पीड़ित लड़की की स्थिति स्थिर: द्वारका डीसीपी

इससे पहले , द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कहा था कि,'' ''पीड़िता का इलाज चल रहा है और वो 8% जली हुई है। उसकी स्थिति स्थिर है। मामले में एक लड़के को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ की जा रही है और मुख्य संदिग्ध को पकड़ने के लिए हमारी टीम कोशिश कर रही है, कार्रवाई जारी है|



दोनों आंखों में एसिड चला गया है: पीड़ित के पिता

पीड़ित लड़की के पिता ने कहा,"मेरी छोटी बेटी भागते हुए घर पर आई और उसने बताया कि 2 लड़के दीदी पर एसिड डालकर चले गए। दोनों लड़कों के चेहरे भी ढके हुए थे इसलिए कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उसकी (पीड़िता) हालत अभी बहुत खराब है, उसके दोनों आंखों में एसिड चला गया है|



इससे पहले , NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा था,"यह बेहद दर्दनाक है, खबर आने के बाद हमने अपनी टीम को अस्पताल भेजा है और वे अब बी वहां मौजूद हैं। वह बच्ची केवल 17 वर्ष की है। शिकायत दर्ज हो गई है, एक युवक को हिरासत में लिया गया है और एक और युवक की तलाश की जा रही है| यह ज़रूरी है कि परिवार को अपने घर के लड़कों को किस प्रकार से महिला के प्रति बर्ताव किया जाना चाहिए इसपर शिक्षित करें। हम परिवार के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं|



दिल्ली में एसिड अटैक: द्वारका में बाइक सवार युवकों ने नाबालिग छात्रा पर फेंका तेजाब 



द्वारका एसिड अटैक मामले पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा,''हमने पुलिस और डीएम को नोटिस जारी कर पूछा है कि जब इसकी खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध है तो आरोपी एसिड कैसे खरीद सकता है। एनसीपीसीआर की एक टीम पीड़ित लड़की के परिवार से मिलेगी|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।