मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

आगरा: घर में घुसकर महिला की चेन लूटने वाले बावरिया गिरोह का भंडाफोड़, दो लुटेरे दबोचे

आगरा: थाना न्यू आगरा क्षेत्रांतर्गत घर में घुसकर महिला से चेन लूटने वाले अंतर्राज्यीय बावरिया गिरोह के दो लुटेरों को स्वाट टीम एवं थाना न्यू आगरा द्वारा गिरफ्तार किया गया। 4 दिसंबर, 2022 को ऋषभ कुमार…

आगरा: घर में घुसकर महिला की चेन लूटने वाले बावरिया गिरोह का भंडाफोड़, दो लुटेरे दबोचे
आगरा: घर में घुसकर महिला की चेन लूटने वाले बावरिया गिरोह का भंडाफोड़, दो लुटेरे दबोचे | फ़ोटो: TVL News

आगरा:  थाना न्यू आगरा क्षेत्रांतर्गत घर में घुसकर महिला से चेन लूटने वाले अंतर्राज्यीय बावरिया गिरोह के दो लुटेरों को स्वाट टीम एवं थाना न्यू आगरा द्वारा गिरफ्तार किया गया। 4 दिसंबर, 2022 को ऋषभ कुमार द्वारा थाना न्यू आगरा पर सूचना दी गई कि मेरी माँ आज सुबह पेड़-पौधों को पानी दे रही थी । इस दौरान एक मोटरसाईकिल पर 2 अज्ञात व्यक्ति घर के सामने रुके, जोकि पता पूछने के बहाने मेरी माँ के साथ हाथापाई करके चेन लूटकर भाग गये। इस सम्बन्ध में थाना न्यू आगरा पर मामला दर्ज किया गया था|



आगरा (नगर) के पुलिस उपायुक्त ने बताया,'' थाना पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। पुलिस टीमों द्वारा लगभग 250-300 सी.सी.टी.वी. कैमरों को देखते हुए पुलिस टीम शामली में पहुँची, जहाँ पहुँचकर पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लूट की घटना में संलिप्त जिन अभियुक्तगण की आप तलाश कर रहे हैं, वह अभियुक्तगण जाटान खानपुर से मस्तगढ होते हुए करनाल शामली हाईवे पर आ रहे हैं।



इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमें बताये स्थान के पास पहुँचकर खेतों में खड़ी बड़ी-बड़ी ईंख में छिप गयी। कुछ समय बाद एक पल्सर मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते हु दिखायी दिये। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर सकपका गये और मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल चारों ओर से घेरकर दोनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 चेन पीली धातु, रु0 1030 /-, 01 मोबाइल कीपैड, 01 मोटरसाइकिल (पल्सर) WB 52 BD 9084 बरामद हुई।



पूछताछ का विवरणः-

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम विजय बाबरिया एवं रवि बाबरिया बताया गया। बरामदगी के सम्बन्ध में पूछने पर बताया गया कि हम लोग मिलकर लूट, चोरी, चेन स्नेचिंग आदि घटनाऐं करते हैं । हम दोनों ने कानपुर, आगरा सहित अन्य स्थानों पर कई चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। बरामद चेन उन्हीं लूट की घटनाओं से सम्बन्धित हैं। रवि ने बताया कि विजय काफी तेज मोटरसाईकिल चलाने में एक्सपर्ट है, वह मोटरसाईकिल चलाता है और मैं पीछे बैठकर चेन तोड़ने का कार्य करता हूँ।


दिनांक 01.12.2022 को कानपुर में रामादेवी चौराहे के पास हमनें स्कूटी सवार महिला को गली में जबरदस्ती रोककर गाड़ी आगे लगाकर बहस करते हुए चेन तोड़ ली थी और हम इलाहाबाद की तरफ भाग गये थे। दूसरे दिन हम दोबारा कानपुर आये।


दिनांक 03.12.2022 को समय सुबह करीब 09.00 बजे दोबारा रामादेवी चौराहा के पास रास्ते किनारे खड़े व्यक्ति से चेन लूटकर हम लोग आगरा की ओर भाग गये और आगरा में आने के बाद राह चलते एक व्यक्ति को अपनी समस्या बताकर आदमी से चेन लूटकर उसको रु0 10,000/- में बेचकर पैसे आपस में बाँट लिये ।


दिनांक 04.12.2022 को हम दोनों आगरा में घूम फिरकर लूट के इरादे से हाईवे के किनारे सुबह कालोनी में घूम रहे थे वहाँ हमने देखा कि एक महिला घरे के अन्दर पानी से सफाई कर रही थी। हमनें मोटरसाईकिल रोककर पता पूछने के बहाने से उसकी चेन लूट ली और मथुरा की तरफ भागते हुए एक्सप्रेसवे होकर अपने घर आ गये ।



बरामद रुपये हमने चेन बेचकर प्राप्त किये थे जिसमें से कुछ हमने शौक मौज में खर्च कर दिये । 


गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

01. विजय बाबरिया पुत्र कृष्णपाल उर्फ किशनपाल बाबरिया निवासी गांव जाटान खानपुर, झींझाना, जनपद शामली।

02. रवि बाबरिया पुत्र चरन सिंह बाबरिया निवासी गांव जाटान खानपुर, झींझाना, जनपद शामली।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।