मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आम आदमीं पार्टी को 60 करोड़ रुपये दिए, 'कॉनमैन' सुकेश चंद्रशेखर का दावा; जांच की संभावना

नई दिल्ली: महाठग सुकेश चन्द्रशेखर ने आज मंगलवार को एक बार फिर दोहराया है कि उसने आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपये दिए। दिल्ली की एक कोर्ट में पेशी के दौरान मंडोली जेल में बंद 'कॉनमैन' सुकेश चंद्रशेखर…

आम आदमीं पार्टी को 60 करोड़ रुपये दिए, 'कॉनमैन' सुकेश चंद्रशेखर का दावा; जांच की संभावना
आम आदमीं पार्टी को 60 करोड़ रुपये दिए, 'कॉनमैन' सुकेश चंद्रशेखर का दावा; जांच की संभावना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: महाठग सुकेश चन्द्रशेखर ने आज मंगलवार को एक बार फिर दोहराया है कि उसने आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपये दिए। दिल्ली की एक कोर्ट में पेशी के दौरान मंडोली जेल में बंद 'कॉनमैन' सुकेश चंद्रशेखर ने कहा, मैंने आम आदमीं पार्टी को 60 करोड़ रुपये दिए।



सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक ने कहा,''सुकेश चंद्रशेखर ने AAP को 60 करोड़ देने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत दिल्ली के उपराज्यपाल से भी की गई थी। 



सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक ने कहा,''हाई पावर कमेटी का कहना है कि आरोप काफी गंभीर हैं इसकी जांच होना चाहिए। जांच एजेंसियां जब उन्हें बुलाएंगी वे अपनी बात रखेंगे|



चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा गठित एक समिति के एक बयान में, AAP मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में सुरक्षा और राज्यसभा की सीट लिए पैसे देने के अपने आरोप को दोहराया है।



 चंद्रशेखर ने जैन को ₹60 करोड़ (आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सीट हासिल करने के लिए ₹50 करोड़ और सुरक्षा के रूप में ₹10 करोड़) देने और तत्कालीन महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल को ₹12.50 देने के अपने आरोपों को दोहराया। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जेल में बंद जैन जेल के प्रभारी मंत्री थे (यह पोर्टफोलियो अब डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पास है)।



समिति ने 14 और 15 नवंबर को मंडोली जेल में चंद्रशेखर का बयान दर्ज किया, जहां वह वर्तमान में बंद हैं| ठग ने कहा, 'असोला माइंस में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के फार्म हाउस पर सत्येंद्र जैन को चार किश्तों में 50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था| सीएम केजरीवाल, जैन और कैलाश गहलोत के साथ हयात रीजेंसी, भीकाजी कामा प्लेस में मेरे द्वारा आयोजित डिनर पार्टी में भी शामिल हुए, जब मैंने 2017 में 50 करोड़ रुपये की पूरी राशि हस्तांतरित की थी।


सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये दिए...कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने AAP नेता पर लगाए गंभीर आरोप 


इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने चंद्रशेखर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वह भाजपा प्रवक्ता की तरह बोल रहे हैं और जेल से बाहर आने के बाद वह भाजपा में शामिल होंगे।



मैं पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए तैयार, केजरीवाल और सत्येंद्र जैन का भी हो': AAP और मंत्री सत्येंद्र जैन को 60 करोड़ देने के दावे पर बोला कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर 



दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और तिहाड़ के पूर्व DG धमका रहे: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर का एक और 'लेटर बम' 



जब मिल बैठेंगे तीन यार, गुजेंगी तिहाड़ की दीवार: ठग सुकेश चंद्रशेखर के लेटर बम पर भाजपा का वार 











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।