नूंह: Bharat Jodo Yatra Day 117: कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” 117वें दिन बुधवार की सुबह को (21 दिसंबर, 2022 को)राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश कर गई है| भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर नूंह में प्रवेश कर गई। नूंह में राहुल गांधी समेत भारत यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया| राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर नूंह में भारत जोड़ो यात्रा की फ्लैग सेरेमनी हुई| यहाँ राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को तिरंगा सौंपा| इस दौरान राजस्थान के CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश समेत कई नेता मौजूद रहे|
आज RahulG andhi जी की मौजूदगी में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा जी ने हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान जी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर हरियाणा की पावन धरा पर BharatJodoYatra का शुभारंभ किया। उम्मीदों का सफ़र अपने नए मुकाम पर पहुंच चुका है। यात्रा जारी है...:कांग्रेस
नूंह में यात्रा के स्वागत के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत नूंह से की। नूंह से यात्रा 12KM आगे बढ़ते हुए फिरोजपुर झिरका पहुंच चुकी है। यहां से कुछ दूर आगे वह अनाज मंडी में रुकेंगे। उसके बाद यात्रा 3:30 बजे नसीर बास के लिए रवाना होगी, जो शाम 6:30 बजे तक भाडस नगीना पहुंचेगी| यात्रा का विश्राम अकेड़ा में होगा|
यात्रा में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, दीपेन्द्र हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान सहित हरियाणा कांग्रेस के कई नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। राहुल गांधी टीशर्ट पहनकर चल रहे थे। रास्ते में पूर्व सैनिकों ने उन्हें आर्मी जैकेट पहनाई।
इससे पहले सुबह चार बजे से ही हरियाणा के प्रवेश स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा थी। घने कोहरे के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियाँ राजस्थान हरियाणा की सीमा पर पहुंची थी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को एंट्री स्थल तक छोड़ने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत, सचिन पायलट, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, दीपेन्द्र हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
यात्रा की शुरुआत करने से पहले नूंह में जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई कोई नई नहीं है और यह हजारों साल से चली आ रही है। यह कोई नई लड़ाई नहीं है, यह मत सोचो कि यह लड़ाई आज की है या 21वीं सदी की है, यह लड़ाई हजारों साल पुरानी है... एक विचारधारा जो कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ देती है और दूसरी लोगों, किसानों, गरीब और मजदूरों की आवाज है।
उन्होंने कहा, "यह लड़ाई चलती रहेगी, लेकिन इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी की भूमिका है और हम सभी की भूमिका है। इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की ह??। राहुल गांधी ने कहा कि आजकल नेताओं और जनता के बीच में खाई बन गई है। नेता सोचते हैं कि जनता की बात सुनने की जरूरत नहीं है और घंटों भाषण देते हैं। हमने इस यात्रा में इसे बदलने की कोशिश की है| यात्रा ने उस खाई को पाटने का काम किया है। यात्रा में शामिल नेता लंबे भाषण नहीं देते, लोगों से मिलते हैं। इस यात्रा ने हिंदुस्तान की राजनीति में काम करने का विजन दिया है।
श्री गांधी ने कहा कि,''हम नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं। जब भी ये लोग देश में नफरत और हिंसा फैलाने की कोशिश करते हैं, हमारी विचारधारा के लोग बाहर निकलकर देश में मोहब्बत फैलाना शुरू कर देते हैं| उन्होंने कहा,इस देश में मुझसे बड़े करोड़ों तपस्वी हर रोज सुबह उठकर खेतों में काम करते हैं, मजदूरी करते हैं और इन सड़कों पर पूरी जिंदगी चलते हैं|
राहुल गांधी ने कहा, "कोई भी शक्ति इस यात्रा को रोक नहीं सकती है क्योंकि ये यात्रा कांग्रेस की नहीं है बल्कि देश के बेरोजगार युवाओं की, मजदूरों, छोटे दुकानदारों और किसानों की है।"