मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली के छावला में युवकों ने रिक्शा चालक को बुरी तरह पीटा: मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल को भी मारा चाकू, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती; 3 बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के नजफगढ़ के छावला इलाके में रविवार रात (22 जनवरी को) आधा दर्जन युवकों ने किसी बात को लेकर रिक्शा चालक की बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची| इस दौरान सनी…

दिल्ली के छावला में युवकों ने रिक्शा चालक को बुरी तरह पीटा: मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल को भी मारा चाकू, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती; 3 बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली के छावला में युवकों ने रिक्शा चालक को बुरी तरह पीटा: मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल को भी मारा चाकू, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती; 3 बदमाश गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के नजफगढ़ के छावला इलाके में रविवार रात (22 जनवरी को) आधा दर्जन युवकों ने किसी बात को लेकर रिक्शा चालक की बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची|  इस दौरान सनी नाम के एक आरोपी युवक ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रिंकू पर चाकू से हमला कर दिया| गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ,जहाँ उन्हें ICU में रखा गया है| मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है।



दरअसल , रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली पुलिस के एएसआई सुनील और हेडकांस्टेबल रिंकू बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे थे| इसी बीच छावला इलाके के कुतुब विहार में एक झगड़े की सूचना मिली, दोनों जब मौके पर पहुंचे तो पता चला की कुछ युवक एक ऑटो वाले से झगड़ा कर रहे हैं| रिंकू ने झगड़ा कर रहे सन्नी नाम के बदमाश को पकड़ लिया तो उसने हेड कॉन्स्टेबल को सीने पर 2 बार चाकू से वार किया और फरार हो गया|इसके बाद रिंकू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है| 



इसके बाद देर रात पुलिस को जानकारी मिली कि बदमाश सन्नी कुतुब विहार इलाके के एक घर में छुपा हुआ है| सूचना मिलने पर देर रात करीब ढाई बजे उसको पकड़ने के लिए गई. पुलिस पर सन्नी में पुलिस पर 3 राउंड फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की दो गोलियां बदमाश को भी लगी| पुलिस बदमाश को लेकर अस्पताल गई, जहां उसका इलाज चल रहा है| पुलिस ने सनी के कमरे से 2 और लडकों को हिरासत में लिया है| उनसे पूछताछ जारी है| कमरे से एक देशी कट्टा ,कारतूस और चाकू बरामद हुआ है|



DCP द्वारका हर्षवर्धन मंडावा ने सोमवार को कहा,'कल रात 8:30 बजे एक झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि रिक्शा चलाने वाले एक व्यक्ति के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है। हमारे स्टाफ ने उनका पीछा किया और एक आरोपी (सनी) को पकड़ा मगर उसने हमारे हेड कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर दिया|



हेड कांन्स्टेबल का इलाज जारी है। इन लोगों के छिपने की सूचना मिली। वहां पहुंचने पर पुलिस पर फायरिंग हुई। जवाबी फायरिंग में सनी घायल हुआ। हमने 3 गिरफ़्तारियां की। अन्य की तलाश जारी है। सनी अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत स्थिर है। सनी पर 6 मुकदमें दर्ज़ हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।