मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

निरहुआ-आम्रपाली की भोजपुरी फिल्म कलाकंद को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

नई दिल्‍ली: 2023 की अभी शुरुआत ही हुई है और भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार-सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के फैंस के लिए खुशखबरी भी आ गई है। इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट जोड़ी क…

निरहुआ-आम्रपाली की भोजपुरी फिल्म कलाकंद को मिला यू/ए सर्टिफिकेट
निरहुआ-आम्रपाली की भोजपुरी फिल्म कलाकंद को मिला यू/ए सर्टिफिकेट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  2023 की अभी शुरुआत ही हुई है और भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार-सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के फैंस के लिए खुशखबरी भी आ गई है। इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट जोड़ी की आगामी भोजपुरी फिल्म ‘कलाकंद’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से यू/ए सर्टिफिकेट मिला गया है। फिल्म बनाकर पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का टीजर और ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के बीच में आएगा।  फिल्म का नाम जितना यूनिक है उतनी ही यूनिक इसकी कहानी है। जैसे कि फिल्म का नाम से मिठास टपक रही है। वैसे ही इसके किरदार भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी मधुर याद छोड़ देंगे।  


कलाकंद में दर्शकों को निरहुआ का चर परिचित रोमेंटिक अंदाज देखने को मिलेगा तो वही आम्रपाली हमेशा की तरह निरहुआ का साथ देती हुई नजर आएगी। फिल्म कई ऐसी घटनाएं है जो दर्शकों को कभी हँसने पर तो कभी रोने पर मजबूर कर देंगी, लेकिन इस बात की गारंटी है कि आप फिल्म को एक पल के लिए भी देखना बंद नहीं करेंगे। फिल्म मनोरंजन से भरपूर है। बता दें कि यह एक पारिवारिक फिल्म होगी, जिसमें इमोशन, मस्ती और कॉमेडी सबकुछ देखने को मिलेगा।


फिल्म को मिले यू/ए सार्टिफिकेट पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि कलाकंद दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हो गई है। फिल्म की कहानी बेहद ही लगा तरह की है जो दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाली है। फिल्म में आपको निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है। बहुत समय के बाद दर्शक निरहुआ को एक अलग ही तरह का किरदार निभाते हुए देखने वाले है।  हमारी फिल्म को यू/ए सार्टिफिकेट मिला है। जिससे हम खुश हैं।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘कलाकंद’ के सह-निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। वही ‘कलाकंद’ की कहानी और निर्देशन संतोष मिश्रा कर रहे हैं। फिल्म का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है।  फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे के साथ नीलम गिरी, सुशील सिंह और संजय पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई हैं, जिसमें सोनभद्र के आम जनता का भी भरपूर सहयोग मिला है। फिल्म का दिल को छू लेने वाला संगीत आर्य शर्मा ने तैयार किया हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।