धार: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर उनकी पत्नी ने रेप और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है| इस मामले में गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ़ धार जिले के एक थाने में बलात्कार, घरेलू हिंसा व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है| पुलिस जांच कर रही है|वहीँ गंधवानी सीट से कांग्रेस MLA उमंग सिंघार ने कहा, "मेरी पत्नी 10 करोड़ रुपए के लिए ब्लैकमेल कर रही है"|
धार के SP आदित्य प्रताप सिंह ने कहा, ''गंधवानी कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ़ घरेलू हिंसा मामला दर्ज किया है। मामले में IPC की 498-ए, 377, 376(2 ), 323, 294,506 धारा लगाई गई है। आगे की जांच कर की जा रही है| पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है|
बता दें कि ,''तीन बार के विधायक उमंग सिंघार पूर्व मुख्यमंत्री जमुना देवी के भतीजे हैं| जो कि पिछली कमलनाथ सरकार में वन मंत्री थे और वर्तमान में गंधवानी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं|
गंधवानी विधायक उमंग सिंगार ने कहा, ''यह एक साजिश है और गंदी राजनीति का हिस्सा है। पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप हमारा निजी मामला है और वही बता सकती है कि इसके पीछे क्या मंशा है। उसने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मैं अदालत में अपना पक्ष रखूंगा|
कांग्रेस नेता ने कहा, "2 नवंबर को मैंने मानसिक रूप से परेशान करने और मुझे ब्लैकमेल करने के लिए उसके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की क्योंकि उसने मुझे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और 10 करोड़ रुपये की मांग की| जिसमें मामला दर्ज किया गया है|"