मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Gujarat Polls 2022: गुनहगारों का साथ, भ्रष्टाचारियों का विकास - यही है भाजपा का 'करप्शन एंड कमीशन' मॉडल, राजकोट में बोले राहुल गांधी

राजकोट: Gujarat assembly polls 2022: गुजरात के सूरत के बाद राजकोट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने मोरबी पुल हादसे में जान गवाने वाले लोगों…

Gujarat Polls 2022: गुनहगारों का साथ, भ्रष्टाचारियों का विकास - यही है भाजपा का 'करप्शन एंड कमीशन' मॉडल, राजकोट में बोले राहुल गांधी
Gujarat Polls 2022: गुनहगारों का साथ, भ्रष्टाचारियों का विकास - यही है भाजपा का 'करप्शन एंड कमीशन' मॉडल, राजकोट में बोले राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

राजकोट: Gujarat assembly polls 2022: गुजरात के सूरत के बाद राजकोट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने मोरबी पुल हादसे में जान गवाने वाले लोगों को मौन श्रद्धांजलि दी| राजकोट में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,''मोरबी हादसे में 150 लोगों की मृत्यु हुई है। ये राजनैतिक मुद्दा नहीं है। सवाल ये उठता है कि जिन्होंने ये काम किया उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, कोई FIR नहीं हुई| भाजपा के साथ उनका अच्छा रिश्ता है तो क्या उनका कुछ नहीं होगा? गरीब,चौकीदारों को पकड़ कर अंदर कर दिया। जो जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कुछ नहीं हुआ|



मोरबी में गरीबों को पकड़कर अंदर कर दिया,'असली दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं क्योंकि वे भाजपा से जुड़े हुए हैं'


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया,''मोरबी में लगभग 150 लोग मारे गए, उनमें 47 मासूम बच्चे थे। त्रासदी को 22 दिन हो गए। मगर, दुर्घटना के असली ज़िम्मेदार, न पकड़े गए और न ही उनके ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही हुई। गुनहगारों का साथ, भ्रष्टाचारियों का विकास - यही है भाजपा का Corruption & Commission मॉडल|



आज सवाल उठता है, मोरबी हादसे में ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ़ क्यों कोई कार्रवाई नहीं की गई, बीजेपी के साथ उनका अच्छा रिश्ता है तो उनका कुछ नहीं होगा क्या?







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।