मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

हम दो हमारे दो, अच्छी तरह सुन लो, CAA नही होगा: असम में मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, चाय बागान मजदूरों को प्रति दिन 365 रुपये मजदूरी देने का किया वादा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को असम में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत की। उन्होंने शिवसागर जिले के शिवनगर बोर्डिंग फील्ड में एक रैली को संबोधित किया। इस…

हम दो हमारे दो, अच्छी तरह सुन लो, CAA नही होगा: असम में मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, चाय बागान मजदूरों को प्रति दिन 365 रुपये मजदूरी देने का किया वादा
हम दो हमारे दो, अच्छी तरह सुन लो, CAA नही होगा: असम में मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, चाय बागान मजदूरों को प्रति दिन 365 रुपये मजदूरी देने का किया वादा | फ़ोटो: TVL News

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को असम में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत की। उन्होंने शिवसागर जिले के शिवनगर बोर्डिंग फील्ड में एक रैली को संबोधित किया।  इस दौरान उन्होंने असम के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता तरुण गोगोई की काफी तारीफ की।



शिवसागर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला|राहुल गांधी ने कहा कि,''हम ने यह गमछा पहना है.. इसपे लिखा हैCAA.. इसपे हमने क्रॉस लगा रखा है, मतलब चाहे कुछ भी हो जाए.. CAA नही होगा.. 'हम दो, हमारे दो' अच्छी तरह सुन लो, (CAA) नही होगा, कभी नही होगा,"




रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि असम का सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है। असम का युवा जानता है कि बीजेपी सरकार में रोजगार नहीं मिलेगा। नरेंद्र मोदी खेती को खत्म करने के लिए तीन कृषि कानून लाए हैं। हम यहां सरकार में आएंगे तो जो नफरत फैलाई जा रही है वो खत्म होगी| 




राहुल गांधी ने कहा कि,''हिंदुस्तान की सरकार ने तरुण गोगोई जी का और इस प्रदेश का अपमान किया है। असम की जनता में वो क्षमता है कि अवैध प्रवास के  मुद्दे को मिलकर सुलझाया जा सकता है। अगर यह प्रदेश फिर से बंट गया, जो बीजेपी और आरएसएस रोज करते हैं तो असम का नुकसान होगा|




राहुल गांधी ने कहा कि,असम के चाय बागान मजदूरों को 167 रुपये प्रति दिन की मजदूरी मिलती है जबकि गुजरात के व्यापारियों को चाय के बागान मिलते हैं। हम असम के चाय बागान मजदूरों को प्रति दिन 365 रुपये मजदूरी देने का वादा करते हैं। पैसा कहां से आएगा? यह गुजरात के व्यापारियों से आएगा|




राहुल गांधी ने कहा कि,, 'कांग्रेस कमजोर लोगों, छोटे व्यापारियों, मजदूरों की पार्टी है। जब हम सत्ता में आएंगे तो एक चीज खत्म हो जाएगी। आपने जो नफरत फैलाई है वो खत्म हो जाएगी। हम सब धर्म और जाति के लोगों की रक्षा करेंगे। 2004 से 2014 तक हिंदुस्तान में तेज आर्थिक विकास हुआ। हमने करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला। हम युवाओं की घबराहट को मिटाएंगे। हम असम में बेरोजगारी को खत्म करेंगे।


उन्होंने आगे कहा, 'रिमोट कंट्रोल से टीवी चल सकता है, मुख्यमंत्री नहीं, आपको अपना मुख्यमंत्री चाहिए जो आपकी परेशानियों को सुने, लेकिन असम के मौजूद मुख्यमंत्री केवल नागपुर और दिल्ली की सुनते हैं। इसी वजह से हमें इस सरकार को हटाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों का पैसा लूटा और अपने दो दोस्तों का कर्ज माफ कर दिया।'



जब हम असम में सरकार में आयेंगे तो बदलाव देखने को मिलेगा। 

- नफरत फैलाई जा रही है, वह खत्म हो जायेगी

 - हम हर धर्म, जाति और हर व्यक्ति की रक्षा करेंगे

 - हमारे युवाओं को रोजगार देंगे :



असम को दुनिया की कोई ताकत नहीं तोड़ सकती। जो असम कोड को छूने की कोशिश करेगा, जो असम को बांटने की कोशिश करेगा, उसको असम की जनता और कांग्रेस पार्टी मिल कर सबक सिखायेगी|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।