मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जम्मू बस स्टैंड से विस्फोटक सामग्री बरामद, 3 गिरफ्तार

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में जम्मू बस स्टैंड से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। सुरक्षाबलों ने जम्मू और कश्मीर को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जम्मू बस स्टैंड से आज भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्…

जम्मू बस स्टैंड से विस्फोटक सामग्री बरामद, 3 गिरफ्तार
जम्मू बस स्टैंड से विस्फोटक सामग्री बरामद, 3 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में जम्मू बस स्टैंड से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।  सुरक्षाबलों ने जम्मू और कश्मीर को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जम्मू बस स्टैंड से आज भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।  बस स्टैंड से विस्फोटक सामान मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बस स्टैंड से सुरक्षाबलों ने 6-7 किलो विस्फोटक जब्त किया है, बताया जा रहा है कि पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर आतंकियों ने बड़े हमले को अंजाम देने का प्लान बनाया था।


बता दें कि दो साल पहले आज ही के दिन पुलवामा में भारतीय सुरक्षा बलों पर आत्मघाती आतंकी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। देश आज (14 फरवरी) पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर शहीदों को भावुक श्रद्धांजलि दे रहा है। 




जम्मू संभाग के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि,'' कल रात को हमने जम्मू बस स्टैंड से एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया। जिसके बैग से 6-6.5 किलो IED बरामद हुई। उसने (गिरफ्तार आरोपी सोहेल) बताया कि वह चंडीगढ़ के नर्सिंग कॉलेज का छात्र है। उसे पाकिस्तान के अल-बदर तंजीम से IED लगाने के निर्देश दिए गए थे| 




जम्मू संभाग के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि,'' उसे IED लगाने के लिए 3-4 जगह बताई गई थी, जिसमें रघुनाथ मंदिर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और लखदाता बाजार शामिल थे। इनमें से किसी एक जगह पर उसको IED रखना था। इससे काफी बड़ा धमाका हो सकता था जिसे जम्मू पुलिस ने नाकाम कर दिया| सोहेल ने अल-बदर तंजीम के एक ओवर ग्राउंड वर्कर अतहर शकील खान का नाम लिया था।चंडीगढ़ में काजी वसीम नाम के एक व्यक्ति को भी इस मामले की जानकारी थी, उसे पकड़ लिया गया है। हमने आबिद नब नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है| कल रात हमने सांबा से 15 छोटे आईईडी और 6 पिस्तौल भी बरामद किए|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।