मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

झारखंड में स्पेनिश महिला के साथ 7 युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार

दुमका: झारखंड के दुमका में 30 साल की एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है| दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात (1 मार्च 2024 को) स्पेन की महिला से 7 लोगों ने…

झारखंड में स्पेनिश महिला के साथ 7 युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार
झारखंड में स्पेनिश महिला के साथ 7 युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

दुमका: झारखंड के दुमका में 30 साल की एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है| दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात (1 मार्च 2024 को) स्पेन की महिला से 7 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में हुई, जहां  महिला अपने पति के साथ अस्थायी टेंट में रात गुजार रही थी। स्पेनिश महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। वारदात में सात से आठ स्थानीय युवक शामिल थे, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी संदिग्धों की तलाश जारी है| फिलहाल पीड़िता को दुमका जिला के ही सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है


जानकारी के मुताबिक, यह स्पैनिश जोड़ा बांग्लादेश से टू-व्हीलर पर झारखंड के दुमका पहुंचा था। यहां से उन्हें बिहार और फिर नेपाल जाना था।स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक से दुमका में घूम रही थी। देर रात वे लोग हंसडीहा बाजार से पहले कुरुमाहाट में वे लोग एक जगह पर टेंट लगाकर सो रहे थे| इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और जबरन स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बारी-बारी से अंजाम दिया| विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की|



स्पेनिश महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार मामले पर SP पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा, "...उनको अस्पताल ले जाया गया...वहां उन्होंने बताया कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है...हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है...हम FSL टीम और CID का सहयोग ले रहे हैं और बाकी अपराधियों को भी जल्द पकड़ लेंगे...पीड़िता ने अपराध में शामिल 7 लोगों के बारे में बताया और अभी हमने 3 को हिरासत में लिया है..."




रांची में हंसडीहा थाना क्षेत्र में बीती रात एक स्पेनिश महिला द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराने पर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक अनुकरण पूर्ति ने कहा, "इस केस में उनका बयान है कि उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ है...उनकी स्थिति ठीक है और उनकी जान को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है...जांच चल रही है...मेडिकल जांच भी की जा रही है..."





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।