मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार: मोतिहारी में एयरफोर्स जवान की चाकू से गोदकर हत्या, हिरासत में लिए गए 4 लोग; जांच के लिए SIT गठित

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में भारतीय वायुसेना के एक ऑफिसर की अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना इलाके में देर रात को घटित हुई| मोतिहारी…

बिहार: मोतिहारी में एयरफोर्स जवान की चाकू से गोदकर हत्या, हिरासत में लिए गए 4 लोग; जांच के लिए SIT गठित
बिहार: मोतिहारी में एयरफोर्स जवान की चाकू से गोदकर हत्या, हिरासत में लिए गए 4 लोग; जांच के लिए SIT गठित | फ़ोटो: TVL News

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में भारतीय वायुसेना के एक ऑफिसर की अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना इलाके में देर रात को घटित हुई| मोतिहारी में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर तिवारी टोला में शुक्रवार की देर रात भारतीय वायुसेना के जवान के आदित्य तिवारी उर्फ आलोक तिवारी की गांव के ही कुछ लोगों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी| आदित्य कुमार की दो पुत्री और एक बेटा है। वही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है| पुलिस 3-4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है| मोतिहारी के SP ने जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है।



बताया जा रहा है कि एयरफोर्स का जवान आदित्य उर्फ आलोक तिवारी अमृतसर में तैनात था| वह एक महीना पूर्व घर आया था| उसका जमीन घुसियार बिंद टोली में है, जिस जमीन से होकर स्थानीय लोग आते-जाते हैं| जिसकारण उस जमीन में लगी फसल बर्बाद हो जाती थी| जिसे लेकर आदित्य अपने पिता सेवानिवृत शिक्षक चन्देश्वर तिवारी के साथ गाड़ी से खेत पर गया और खेत में लगी फसल को नुकसान से बचाने के लिए वह बांस बल्ली लगाने लगा|



इसी दौरान गांव के कुछ लोग आए और बांस बल्ली लगाने का विरोध करने लगे| कुछ बात बढ़ी और वहां मौजूद लोगों ने चाकुओं से आदित्य पर हमला कर दिया| हमलावरों ने आदित्य के सीने पर चाकु से प्रहार किया| इस घटना में एयरफोर्स जवान गंभीर रुप से घायल हो गया| परिजनों ने आनन-फानन में उसे लेकर स्थानीय पीएचसी आए| वहां से चिकित्सकों ने उसे मोतिहारी रेफर कर दिया| मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने एयरफोर्स के जवान को मृत घोषित कर दिया| घटना की जानकारी मिलने पर संग्रामपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है



ग्रामीणों के मुताबिक,'' घुसियार बाजार के बगल में नहर के समीप आलोक की खेत हैं, जिसमे सरसों की फसल लगाई गई हैं। इसको लेकर आलोक द्वारा हाल ही में जमीन को बांस के बल्ले से घेराबंदी करवाई गई थी। लेकिन घेराबंदी को तोड़ कर पुनः रास्ते को शुरू कर दिया गया था। इसको लेकर वे देर संध्या उक्त जमीन पर गए थे। उनके साथ उनके पिता सेवानिवृत शिक्षक चन्देश्वर तिवारी भी गए थे। इसी बीच उसी रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों को उन्होंने रोकने का प्रयास किया। इस क्रम में युवकों ने उनके पिता से धक्कामुक्की शुरू की,जिसका उन्होंने विरोध किया। इसके बाद युवकों द्वारा उनपर गुप्ती से हमला कर दिया गया। इससे उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।




 मोतिहारी के SP कुमार आशिष ने बताया,''आदित्य तिवारी जो एयरफोर्स के जवान थे, संग्रामपुर थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद में उनकी हत्या कर दी गई। चाकू से वार कर उनकी हत्या की गई है। जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। 3-4 लोगों को हिरासत म???ं लेकर पूछताछ की जा रही है| 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।