मोतिहारी\पटना: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है| वहीं कई अन्य बीमार हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है| जानकारी के मुताबिक मोतिहारी में एक टैंकर शराब बाहर से मंगवाई गई थी, उसी शराब को पीने से मोतिहारी के तुरकौलिया, पहाड़पुर ,हरसिद्धि और सुगौली थाना क्षेत्रों में लोगो की मौत हुई है|
मोतिहारी में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों पर चंपारण रेंज के डीआईजी जयंत कांत ने बताया है कि, मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है|
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना दुखद को बताया है| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,''यह बहुत ही दुखद घटना है, मैंने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी मांगी है|
पूर्वी चंपारण शराब त्रासदी पर BJP सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा,''पहले छपरा में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और अब पूर्वी चंपारण के चार थाना क्षेत्रों में 22 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। अस्पताल में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है, बहुत से लोगों को बचाया जा सकता था। मृतक परिवारों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए|