मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बंगाल के पुर्व मेदिनीपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 9 लोगों की मौत, सीआईडी ​​ने शुरू की जांच; BJP ने की NIA जांच की मांग

पुर्व मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल के पुर्व मेदिनीपुर के एगरा में मंगलवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं।धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री पूरी तरह…

बंगाल के पुर्व मेदिनीपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 9 लोगों की मौत, सीआईडी ​​ने शुरू की जांच; BJP ने की NIA जांच की मांग
बंगाल के पुर्व मेदिनीपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 9 लोगों की मौत, सीआईडी ​​ने शुरू की जांच; BJP ने की NIA जांच की मांग | फ़ोटो: TVL News

पुर्व मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल के पुर्व मेदिनीपुर के एगरा में मंगलवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं।धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है। पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा के खादिकुल गांव में आज बुधवार को टीएमसी प्रतिनिधिमंडल के दौरे के समय लोगों ने विरोध किया और नारे लगाए।


वहीँ, पश्चिम बंगाल सरकार के निर्देश पर अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा मामला सीआईडी को सौंपे जाने के बाद कोलकाता से अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम मंगलवार रात घटनास्थल पर पहुंची और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरू की।



TMC सांसद डोला सेन ने कहा कि,  'मुख्यमंत्री ने कल ही कहा था कि उन्हें NIA जांच से कोई आपत्ति नहीं है... हमने प्रभावित परिवारों के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि परिवारों की देखभाल की जाएगी.



बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदू अधिकारी बुधवार को एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में घटनास्थल पहुंचे। BJP नेता सुवेंदू अधिकारी ने कहा कि,''इस विस्फोट में तृणमूल की मिलीभगत है, पंचायत चुनाव को लेकर यह सब करवाया जा रहा है। ममता बनर्जी को इस्तीफा देना चाहिए। हमने NIA जांच की मांग की है,

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।