मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने सत्ता का भारी दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित किया: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने सत्ता का भारी दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित किया है। निर्वाचन आयोग की भू…

नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने सत्ता का भारी दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित किया: अखिलेश
नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने सत्ता का भारी दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित किया: अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने सत्ता का भारी दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित किया है। निर्वाचन आयोग की भूमिका सवालों के घेरे में रही है। प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम किया है। जनता इस सच से वाकिफ है और वह इसका करारा जवाब सन् 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देगी।



 अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में विधायकों तथा प्रमुख नेताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने निकाय चुनाव में जीते पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और पार्टी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे साथियों का धन्यवाद दिया।  



 यादव ने कहा कि सन् 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। बूथ स्तर तक पार्टी का मजबूत संगठन बनाकर जनता के दुःखदर्द में शरीक होते रहना है। समाजवादी पार्टी भाजपा की कुनीतियों से बराबर लड़ती रहेगी। अब जनता जानने लगी है कि भाजपा झूठ और फरेब से लोगों को बरगलाने में माहिर है। समाजवादी पार्टी के मुकाबले उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का छःह वर्ष में एक भी विकास कार्य नहीं है। केन्द्र सरकार के 9 वर्ष हो गये है। जनहित में भाजपा की केन्द्र सरकार ने बहकाने, भटकाने के अलावा कोई काम नहीं किया है।  



अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। निकाय चुनाव में भाजपा के लगभग 25 फीसदी सांसदों के क्षेत्र में जनता ने भाजपा प्रत्याशियों को हरा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी, ठप्प कारोबार, ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का फैसला है। 



यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याएं देश में बड़ा मुद्दा है। प्रदेश और देश की इन समस्याओं के लिए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। 



यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा की सत्ता पलट देगी। जनता समझ चुकी है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। सत्ता का दुरुपयोग और अधिकारियों पर दबाव डालकर भाजपा भले ही कुछ सीटें अपने पक्ष में करने में सफल हो गयी लेकिन भाजपा के विरोध में जीतने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। प्रदेश की 70 फीसदी जनता भाजपा के विरोध में है।   


              

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।