मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रेमी की प्रताड़ना से आकर एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है| मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कालोनी का है। आत्महत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की वजह मानी जा रह…

प्रेमी की प्रताड़ना से आकर एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर दी जान
प्रेमी की प्रताड़ना से आकर एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर दी जान | फ़ोटो: TVL News

इंदौर:  मध्य प्रदेश के इंदौर के अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है|  मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कालोनी का है।  आत्महत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की वजह मानी जा रही है। अभिनेत्री वैशाली ठक्कर के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है| सुसाइड नोट के मुताबिक अभिनेत्री वैशाली ने प्रेमी से तंग आकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है| पुलिस ने वैशाली ठक्कर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।



इंदौर के ACP मोतिउर रहमान ने कहा,'' वैशाली ठक्कर नाम की अभिनेत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट मिला है जिसे पढ़कर लग रहा है कि उनको उनका एक पुराने प्रेमी तंग कर रहा था। जिन लोगों ने उनको परेशान किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|



अभिनेत्री वैशाली ठक्कर स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से करियर की शुरुआत की थीं।  इस शो में वैशाली ने संजना का रोल प्ले किया था। इसके बाद मशहूर टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में वैशाली ने लीड स्टार सिमर और प्रेम की बेटी अंजलि भारद्वाज का रोल प्ले किया था इसके अलावा  वह 'ये वादा रहा', 'ये है आशिकी', 'ससुराल सिमर का', 'सुपर सिस्टर', 'लाल इश्क और विष' और 'अमृत' में नजर आईं।



ठक्कर की पहली टेलीविजन श्रृंखला स्टार प्लस की सबसे लंबे समय तक चलने वाली नाटक ये रिश्ता क्या कहलाता है जिसमें उन्होंने 2015 से 2016 तक संजना की भूमिका निभाई थी| 2016 में, उन्होंने ''ये है आशिकी'' में वृंदा के रूप में अभिनय किया|



अगस्त 2016 से दिसंबर 2017 तक, उन्होंने कलर्स टीवी के ''ससुराल सिमर'' का में सिद्धार्थ शिवपुरी और रोहन मेहरा के साथ अंजलि भारद्वाज की भूमिका निभाई थी| 2018 में, उन्हें सब टीवी की ''सुपर सिस्टर्स'' में शिवानी के रूप में लिया गया। इसके बाद, उन्होंने कलर्स टीवी के विश या अमृत: सितारा में अरहान बहल के साथ नेत्रा की भूमिका निभाई। नवंबर 2019 से जून 2020 तक,वैशाली ठक्कर ने ज़ी टीवी के ''मनमोहिनी 2'' में मानसी की भूमिका निभाई थी|



वैशाली टक्कर मूल रूप से उज्जैन के  महिदपुर की रहने वाली थी| टीवी धारावाहिकों में अभिनय के साथ-साथ वह रियलिटी शो बिग बॉस में भी प्रतिभागी रह चुकी थी|  वो पिछले एक साल से इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साई बाग कॉलोनी में रहती थी|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।