मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अमरोहा: पार्टी मीटिंग में 'भिड़े' AIMIM नेता, फायरिंग, FIR दर्ज

अमरोहा: अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली इलाके में AIMIM पार्टी के जिला कार्यालय पर AIMIM पार्टी के गाजियाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष परवेज पाशा और पार्टी के गाजियाबाद के ज़िला अध्यक्ष मनमोहन झा के बीच गा…

अमरोहा: पार्टी मीटिंग में 'भिड़े' AIMIM नेता, फायरिंग, FIR दर्ज
अमरोहा: पार्टी मीटिंग में 'भिड़े' AIMIM नेता, फायरिंग, FIR दर्ज | फ़ोटो: TVL News

अमरोहा: अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली इलाके में AIMIM पार्टी के जिला कार्यालय पर AIMIM पार्टी के गाजियाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष परवेज पाशा और पार्टी के गाजियाबाद के ज़िला अध्यक्ष मनमोहन झा के बीच  गाली गलौच और कहासुनी  हो गई | और फिर AIMIM नेता परवेज पाशा ने पार्टी पार्टी मनमोहन झा पर फायरिंग कर दी,जिसमें वह बाल-बाल बच गए। हालांकि उनके साथी को गोली लगी। घटना का वीडियो भी सामने आया है| 



परवेज पाशा ने रिवाल्वर से एक के बाद एक तीन फायर किए गए। बीच बचाव में गोली साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष निसार अली के हाथ को छूकर निकल गई। घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। 



मामले में मिली तहरीर के आधार पर डिडौली कोतवाली पुलिस ने गाजियाबाद एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज पाशा समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास में FIR दर्ज की है।



गाजियाबाद के एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष मनमोहन झा गामा कल (15 अक्टूबर 2022 को) कोतवाली इलाके के गांव हठौआ में पार्टी की बैठक में शामिल होने आए थे। बैठक में गाजियाबाद के पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष परवेज पाशा भी आए थे। मनमोहन झा गामा का आरोप था कि परवेज पाशा ने उनके साथ बिना बात के ही गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने उनके ऊपर कई राउंड फायर की। जिससे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच भगदड़ गई। फायरिंग में गोली निसार अली के हाथ को छूकर निकल गई|घटना के बाद मनमोहन झा थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।



CO सिटी विजय राणा ने बताया, " शमीम अहमद (AIMIM के प्रमुख महासचिव) के आवास पर गाजियाबाद से पूर्व ज़िला अध्यक्ष परवेज पाशा और वर्तमान ज़िला अध्यक्ष मनमोहन झा आए थे। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से पद को लेकर रंजिश थी। उसी को लेकर उनके बीच में कहासुनी हो गई| बाद में परवेज पाशा द्वारा मनमोहन झा पर जान से मारने के लिए गोली चलाई गई। घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है। तहरीर के आधार अभियोग पंजीकृत किया गया। आगे की कार्रवाई की जाएगी|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।