मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

DJ Himanshu: कभी थे इंजीनियर फिर बने डीजे म्यूजिक कम्पोजर , हाल ही में एक्टिंग करते आए नज़र, गाना 'Kudi Menu Kendi'

— इंजीनियरिंग पर हावी हुआ संगीत का फितूर, और बन गए डीजे-??्यूजिक कम्पोज़र : DJ Himanshu Mishraप्रयागराज/नई दिल्ली: डीजे हिमांशु मिश्रा ने पंजाबी गाना कुड़ी मैनू कैंदी लॉन्च किया है, जो लोगों को पसंद आ…

DJ Himanshu: कभी थे इंजीनियर फिर बने डीजे म्यूजिक कम्पोजर , हाल ही में एक्टिंग करते आए नज़र, गाना 'Kudi Menu Kendi'
DJ Himanshu: कभी थे इंजीनियर फिर बने डीजे म्यूजिक कम्पोजर , हाल ही में एक्टिंग करते आए नज़र, गाना 'Kudi Menu Kendi' | फ़ोटो: TVL News

— इंजीनियरिंग पर हावी हुआ संगीत का फितूर, और बन गए डीजे-??्यूजिक कम्पोज़र : DJ Himanshu Mishra


प्रयागराज/नई दिल्ली: डीजे हिमांशु मिश्रा ने पंजाबी गाना कुड़ी मैनू कैंदी लॉन्च किया है, जो लोगों को पसंद आ रहा है। डीजे हिमांशु इसमें ट्रेक्सॉन और रैपर एविन के साथ ऐक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। यह ग्रूव नेक्सेस रिकॉर्ड्स पर रिलीज हुआ है।


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के निवासी हिमांशु मिश्रा म्यूज़िक इंडस्ट्री का उभरता हुआ नाम हैं। कई सारे फेमस एल्बम में काम कर चुके डीजे हिमांशु मिश्रा ने पंजाबी गाना कुड़ी मैनू कैंदी लॉन्च किया है, जो लोगों को पसंद आ रहा है। डीजे हिमांशु इसमें ट्रेक्सॉन और रैपर एविन के साथ ऐक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। यह ग्रूव नेक्सेस रिकॉर्ड्स पर रिलीज हुआ है। वही अब हिमांशु जल्द ही एक इंटरनेशनल एल्बम में नजर आने वाले हैं। उन्होंने एक इंटरनेशनल के साथ टाईअप किया है। जिसका खुलासा वे अपने नए एलबम के साथ देंगे। अब हिंमाशु विदेशी कलाकारों के साथ देश का नाम रोहन करते हुए नजर आएंगे।


पंजाबी हिट ‘कुड़ी मैनू केंदी’ लॉन्च करने वाले हिमांशु ने बताया कि पहले वह आंत्रेप्रेन्योर बनना चाहते थे। 14 साल तक टेक्नॉलजी फील्ड में काम करने के बाद 2012 में उन्हें खुद की म्यूजिक कंपनी शुरू करने का आइडिया आया। उन्होंने GrooveNexus नाम से यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज बनाया। बाद में निशांत मिश्रा और प्रभंजन देशपांडे के साथ मिलकर 2019 में म्यूजिक कंपनी शुरू कर दिया।



माइकल जैकसन और बाबा सहगल को अपना आदर्श मानने वाले हिमांशु की तमन्ना डेविड गुएटा के साथ काम करने की है। उन्हें बचपन से ही इंडियन पॉप, पंजाबी और बॉलिवुड म्यूजिक का शौक है। बाद में रॉक, मेटल, इलेक्ट्रॉनिक, ट्रांस म्यूजिक का भी शौक हो गया। वह कहते हैं कि गाना ‘कुड़ी मैनू केंदी’ युवा, प्यार और लापरवाह क्षणों का जश्न मनाता गाना है। चाहे आप किसी पार्टी में हों या सिर्फ संगीत का आनंद लेना चाह रहे हों, तो यह ट्रैक खुशी और उत्साह के साथ आपका मूड सेट करने के लिए काफी है।


इस गाने के सिंगर ट्रैक्सन, रैपर एविन और गीतकार एविन हैं। इसकी रचना एविन और ट्रैक्सियन ने की है। संगीतकार ट्रैक्सियन हैं। गिटार रिदम कॉर्ड्स (मुकुल) और मिक्स एंड मास्टर ट्रैक्सियन हैं। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में शैफाली, डीजे हिमांशु मिश्रा, ट्रैक्सन और एविन नजर आ रहे हैं। निर्देशक दिशांत अग्रवाल और निर्माता ग्रूवनेक्सस रिकॉर्ड्स हैं। डीओपी अभिषेक और लकी हैं।"



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।