मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोरखपुर हत्याकांड: मायावती का योगी सरकार पर हमला, बोलीं- यूपी में आपराधिक तत्वों के हौसले 'बुलंद, सख्त कार्रवाई की माँग की

गोरखपुर हत्याकाण्‍ड: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने बुधवार को योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यूपी (Uttar Pradesh) में आपराधिक तत्वों के हौसले काफी बुलंद हैं। इ…

गोरखपुर हत्याकांड: मायावती का योगी सरकार पर हमला, बोलीं- यूपी में आपराधिक तत्वों के हौसले 'बुलंद, सख्त कार्रवाई की माँग की
गोरखपुर हत्याकांड: मायावती का योगी सरकार पर हमला, बोलीं- यूपी में आपराधिक तत्वों के हौसले 'बुलंद, सख्त कार्रवाई की माँग की | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर हत्याकाण्‍ड: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने बुधवार को योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यूपी (Uttar Pradesh) में आपराधिक तत्वों के हौसले काफी बुलंद हैं। इस मामले में सरकार कार्रवाई करे। 


बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि,'  यूपी में आपराधिक तत्वों के हौंसले कितने बुलन्द हैं इसका एक और नमूना आज गोरखपुर के चिल्लुपार क्षेत्र के रुदौली में देखने को मिला जब अवैध खनन करने वाले गिरोह ने दलित परिवार पर हमला करके एक व्यक्ति की हत्या कर दी व अन्य कई लोगों को घायल कर दिया। यह अति-दुःखद व अति-निन्दनीय।


यूपी सरकार घटना का तुरन्त संज्ञान लेकर सभी नामजद लोगों के खिलाफ तत्काल उचित धाराओं में सख्त एक्शन लेने के साथ ही अपराध नियंत्रण व इस प्रकार के सामाजिक एवं राजनीतिक अपराधों/उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि आपराधिक तत्वों पर अंकुश लग सके, बीएसपी की यह माँग|



बता दें कि,''बुधवार सुबह दलित युवक राजकिशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली राजकिशोर के सीने में लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव के तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बोलेरो व बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।



हत्या के बाद नाराज ग्रामीणों ने सेमरा-साउखोर मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने दो ट्रैक्टर व ट्रॉली, एक मोटरसाइकिल व एक बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।