मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

प्राइम वीडियो ने विजय सेतुपति के जन्मदिन पर फैन्स को दिया खास तोहफा, जारी किया फर्जी से उनका कैरेक्टर वीडियो

नई दिल्ली: मक्कल सेलवन विजय सेतुपति के जन्मदिन पर, प्राइम वीडियो ने उनकी अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फर्ज़ी का एक दिलचस्प वीडियो जारी किया है, जिसमें अभिनेता को सुपरकॉप माइकल के रूप में दिखाया गया है, जो श…

प्राइम वीडियो ने विजय सेतुपति के जन्मदिन पर फैन्स को दिया खास तोहफा, जारी किया फर्जी से उनका कैरेक्टर वीडियो
प्राइम वीडियो ने विजय सेतुपति के जन्मदिन पर फैन्स को दिया खास तोहफा, जारी किया फर्जी से उनका कैरेक्टर वीडियो | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  मक्कल सेलवन विजय सेतुपति के जन्मदिन पर, प्राइम वीडियो ने उनकी अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फर्ज़ी का एक दिलचस्प वीडियो जारी किया है, जिसमें अभिनेता को सुपरकॉप माइकल के रूप में दिखाया गया है, जो शाहिद कपूर द्वारा निभाए गए कॉन-आर्टिस्ट सनी की तलाश में है। जारी वीडियो में एक तेजतर्रार पुलिस ऑफिसर के जीवन की झलक दिखाई गई है, जो देश से जालसाजी के नेटवर्क को खत्म करने पर उतारू है और इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। जहां यह जांबाज़ पुलिस वाला मनसुख (के के मेनन) एंड आर्टिस्ट को पकड़ने की तैयारी कर रहा है, वहीं उसकी मिलनसार हरकतों को नजरअंदाज़ कर पाना मुश्किल है। थिरकने वाले बैकग्राउंड म्यूजिक से भरपूर यह वीडियो दुनिया भर में उनके प्रशंसकों और दर्शकों के लिए एक परफेक्ट विजुअल ट्रीट है।


https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1614906860502646784


फर्ज़ी राज और डीके के सिग्नेचर ह्यूमर के साथ आठ-एपिसोड की एक क्राइम थ्रिलर है, जिसे एक क्लेवर अंडरडॉग स्ट्रीट आर्टिस्ट की नज़र से बताया गया है जो एलीट क्लास का पक्ष लेने वाले सिस्टम को फेल करने की कोशिश कर रहा है। इस सीरीज का प्रीमियर 10 फरवरी से प्राइम वीडियो पर भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।