मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

प्राइम वीडियो ने फर्जी से राशि खन्ना का दिलचस्प कैरेक्टर वीडियो किया जारी, विजय सेतुपति की टास्क फोर्स का हैं हिस्सा

नई दिल्ली:प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फर्जी को लेकर चल रही चर्चा को बढ़ाते हुए आज एक एक्साइटिंग कैरेक्टर वीडियो जारी किया, जिसमें राशि खन्ना मेघा के रूप में दिखाई दे रही हैं। सीरीज मे…

प्राइम वीडियो ने फर्जी से राशि खन्ना का दिलचस्प कैरेक्टर वीडियो किया जारी, विजय सेतुपति की टास्क फोर्स का हैं हिस्सा
प्राइम वीडियो ने फर्जी से राशि खन्ना का दिलचस्प कैरेक्टर वीडियो किया जारी, विजय सेतुपति की टास्क फोर्स का हैं हिस्सा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फर्जी को लेकर चल रही चर्चा को बढ़ाते हुए आज एक एक्साइटिंग कैरेक्टर वीडियो जारी किया, जिसमें राशि खन्ना मेघा के रूप में दिखाई दे रही हैं। सीरीज में, अभिनेत्री एक सरकारी अधिकारी की भूमिका निभाती हैं, जो देश से जालसाजी को खत्म करने में विजय सेतुपति द्वारा निभाए गए सुपरकॉप माइकल के साथ शामिल हो जाती है। प्रोमो में राशि के किरदार की एक मजबूत और आत्मविश्वासी महिला के रूप में झलक मिलती है, जो कॉन 'आर्टिस्ट' शाहिद कपूर को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।



इस सीरीज में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, राशि खन्ना ने कहा, "फर्जी की कास्ट और क्रू के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव रहा है"


वीडियो लिंक:  https://www.instagram.com/reel/Cni-KTSgCHQ/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

उन्होंने कहा, “मुझे सरकारी अधिकारी के इस किरदार को निभाने में बहुत मज़ा आया, जो अपने काम के प्रति बहुत भावुक है। मैं हमेशा परफॉर्मेंस ओरिएंटेड भूमिकाएं करना चाहती थी और जब बेहतरीन थ्रिलर कंटेंट बनाने के लिए जाने जाने वाले राज और डीके जैसे निर्माता आपको फर्जी जैसा कुछ ऑफर करते हैं, तो आपको बस इस मौके को पकड़ना होता है। शाहिद कपूर और विजय सेतुपति जैसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ एक ही फ्रेम में होना मेरे लिए बहुत एक्साइटिंग था। मैं प्राइम वीडियो पर फर्जी के लॉन्च का इंतजार कर रही हूं, जहां से हमारा काम दुनिया भर के लोगों तक पहुंचेगा।




फर्ज़ी राज और डीके के सिग्नेचर ह्यूमर के साथ आठ-एपिसोड की एक क्राइम थ्रिलर है, जिसे एक क्लेवर अंडरडॉग स्ट्रीट आर्टिस्ट की नज़र से बताया गया है जो एलीट क्लास का पक्ष लेने वाले सिस्टम को फेल करने की कोशिश कर रहा है। इस सीरीज का प्रीमियर 10 फरवरी से प्राइम वीडियो पर भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।