मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यह मर्डर भी हो सकता है, शीजान ने तुनिषा को हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया था: तुनिषा की मां का आरोप

मुंबई: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस: तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने कहा कि,''शीज़ान को सजा मिलने तक चैन से नहीं बैठूंगी। तुनिषा ने शीज़ान से उसकी गर्लफ्रेंड के चैट का पूछा तो उसने तुनिषा को थप्पड़ मारा और ब…

यह मर्डर भी हो सकता है, शीजान ने तुनिषा को हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया था: तुनिषा की मां का आरोप
यह मर्डर भी हो सकता है, शीजान ने तुनिषा को हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया था: तुनिषा की मां का आरोप | फ़ोटो: TVL News

मुंबईतुनिषा शर्मा सुसाइड केस: तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने कहा कि,''शीज़ान को सजा मिलने तक चैन से नहीं बैठूंगी। तुनिषा ने शीज़ान से उसकी गर्लफ्रेंड के चैट का पूछा तो उसने तुनिषा को थप्पड़ मारा और बोला हमारा कोई रिश्ता नहीं है। तुनिषा के व्यवहार में बदलाव आया था। शीजान, तुनिषा को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था|



वनिता शर्मा ने कहा कि,'शीज़ान उसे कमरे से ले गया लेकिन एम्बुलेंस को फोन नहीं किया। यह मर्डर भी हो सकता है... शीजान ने उसे (तुनिषा को) हिजाब पहनने के लिए भी मजबूर किया था|


तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर की आत्महत्या 

बता दे कि, मुंबई से सटे नायगांव में 20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार, 24 दिसंबर को  सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| पुलिस के मुताबिक,'' शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे एक्ट्रेस तुनिषा का शव मेकअप रूम के बाथरूम में लटका मिला था| सेट पर मौजूद लोग उसे समीप के जुचन्द्र के एक अस्पताल ले गए| वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|



पालघर के नायगांव स्थित एफ एंड बी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के डॉ. सुरेंद्र पाल ने कहा था कि,''  उनकी (तुनिषा शर्मा) मृत्यु शाम 4:20 पर हुई थी और उनको 5-7 मिनट पहले लाए थे। सेट पर मौजूद सहयोगी उनको यहां लाए थे। उनके शरीर में हलचल और पल्स नहीं थी, सांस नहीं चल रही थी, आंख की पुतली भी सिकुड़ गई थी|


टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में वालिव पुलिस ने 25 दिसंबर को एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।


15 दिन पहले ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान ने किया था 'ब्रेकअप', तनाव में थीं एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा 

शीजान खान के साथ तुनिशा शर्मा रिलेशनशिप में थी| 15 दिनों पहले शीजान ने तुनिषा शर्मा से ब्रेकअप कर लिया था| ब्रेकअप से वो परेशान और तनाव में थी| इसी वजह से तुनिशा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है|



तुनिषा ने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था: तुनिषा शर्मा के मामा

तुनिषा शर्मा के मामा पवन शर्मा ने कहा था कि,''  पुलिस ने कहा कि हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। उसमें चीजे सामने आएंगी। तुनिषा के व्यवहार में कई बदलाव आए थे, उसने हिजाब पहनना शुरू किया था। पुलिस को हर एंगल में जांच करनी चाहिए|  पवन शर्मा ने कहा था कि,''  कुछ दिन पहले उसे(तुनिषा को) घबराहट हुई थी, उसने बस इतना बताया कि उसके साथ धोखा हुआ है। वो (शीज़ान खान) ऐसा कैसे कर सकता है। हम चाहते हैं कि इसमें जो भी दोषी हो उसे सजा मिले।|


एप्पल कंपनी के अधिकारी ने तुनिषा शर्मा का फोन अनलॉक कर  पुलिस को सौंपा

एप्पल कंपनी के अधिकारी ने 29 दिसंबर को तुनिषा शर्मा का फोन अनलॉक कर मोबाइल वलीव थाने को सौंपा। पुलिस को तुनिषा के मोबाइल से शीज़ान की मां और बहन के साथ चैट और कॉल मिली।  बयान दर्ज़ करने के लिए पुलिस शीज़ान परिवार को बुलाएगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।