मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रुड़की बॉर्डर के पास क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ। दुर्घटना में उनकी कार में आगल लग गई|दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुए कार हादसे में ऋषभ पंत गंभीर…

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, गंभीर रूप से घायल
क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, गंभीर रूप से घायल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रुड़की बॉर्डर के पास क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ। दुर्घटना में उनकी कार में आगल लग गई|दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुए कार हादसे में  ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी कार घर लौटते वक्त रेलिंग से टकरा गई| जिसके बाद कार में आग लग गई| ऋषभ पंत को दिल्ली रोड़ स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है|  



भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य ऋषभ पंत की  बीएमडब्ल्यू कार का दिल्ली से अपन घर लौटते समय एक्सीडेंट हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड़ पर उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ। ऋषभ पंत रूड़की की ओर से घर वापिस लौट रहे थे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई, जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई| जिसमें ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं 



गंभीर रूप से घायल ऋषभ को दिल्ली रोड पर स्थित सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। पंत के सिर, पीठ और पैर में काफी चोटें आई हैं| फिलहाल पंत की हालत अब स्थिर बताई जा रही है|


SP (ग्रामीण) स्वपन किशोर ने कहा,''क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। ऋषभ पंत को रुड़की सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। हादसा मंगलौर थाना क्षेत्र के एनएच-58 पर हुआ|



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं|



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,''क्रिकेटर ऋषभ पंत का आज रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया। उन्हे आगे के इलाज के लिए देहरादून ले जाया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं|



BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।



 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा,''भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह जल्द ही मैदान पर वापस आएंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।