एटा/मैनपुरी:समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सपा की सरकार बनने पर तीन महीने के अंदर जाति आधारित जनगणना कराएंगे| मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,'' उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर तीन महीने के भीतर जाति की जनगणना की कराई जाएगी और सभी को जनसंख्या में उनके हिस्से के अनुसार अधिकार और सम्मान दिया जाएगा।
एटा में अखिलेश यादव ने मंगलवार शाम को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर तीन महीने के अंदर जाति आधारित जनगणना कराकर आबादी के हिसाब से सभी को हक और सम्मान दिया जाएगा|
मैनपुरी में "समाजवादी विजय यात्रा" के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि "हम आपको भरोसा दिलाते हैं चाहे हमारे TET वाले हो जिन की परीक्षा निरस्त हो गई,चाहे BPed वाले हो चाहे B.ed वाले हो या चाहे BTC वाले हो हम इनकी मदद करने का काम करेंगे। जिससे इनको नौकरी और रोजगार का अवसर मिल सके।"
भाजपा की जन विश्वास यात्रा पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि,''अगर आप ध्यान से देखोगे तो जो गोमती के किनारे शाम को जैसे चाउमिन के ठेले लगते हैं, वैसे ही भाजपा की जन विश्वास यात्रा के 6 रथ नजर आते हैं। भाजपा के 6 रथ पर सपा का एक रथ भारी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि,''सरकार ने GST लागू किया जिससे कपड़े महंगे हो गए, चप्पल महंगी हो गई, जूता महंगा हो गया, स्टील महंगा हो गया,सब महंगा होता चला जा रहा है। ये BJP के लोग केवल गरीबों की जेबों पर डाका डाल रहे हैं, अमीरों का मुनाफा बढ़ा रहे हैं|