बहराइच: बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गैस फिलिंग स्टेशन में मंगलवार को दोपहर में 3 बजे ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां पर आग लग गई। आग लगने से 3-4 गैस सिलेंडर फट गए मौके पर मौजूद लोग जान बचाकर यहां-वहां भागने लगे। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू|
बताया जा रहा है कि गैस फिलिंग स्टेशन अवैध है| बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित बंजारी मोड़ पर एक गैस रिपेयरिंग दुकान में अवैध गैस फिलिंग स्टेशन चल रहा था। जहां मंगलवार की दोपहर 3 बजे रिफलिंग के दौरान अचानक से तेज धमाका हो गया। 3-4 गैस सिलेंडरों के फटने से दुकान में आग लग गई।
आग की भीषण लपटें देखकर आस-पास अफरा-तफरी मच गई। लोग व दुकानदार अपनी जान बचाकर यहां-वहां भागने लगे। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जिले के कोतवाली देहात अंतर्गत बंजारी मोड़ में रमेश जयसवाल गैस रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। वह यहां अवैध रूप से गैस रिफलिंग भी करता है। मंगलवार को रिफलिंग के दौरान सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद एक के बाद एक 3 से 4 सिलेंडर फट गए। जिससे भीषण आग लग गई।
जिसके बाद आग की लपटें देखकर पूरी सड़क पर कोहराम मच गया। दोनों तरफ से आ रहे वाहन रुक गए। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची। दमकल की दो गाड़ियों ने 2 घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक आग ने अगल-बगल की भी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। घटना के बाद लोगों दहशत में हैं। हालांकि, अब तक नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानजंय सिंह ने बताया कि हर बिंदु की जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानजंय सिंह ने बताया,''बंजारी मोड़ के पास रमेश जयसवाल की दुकान थी ,जिसमे आग लग गई| सूचना पर तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू| 2-3 सिलेंडर विस्फोट भी हुआ है| आग लगने की कारणों की जांच की जा रही हैं| रमेश जयसवाल अवैध तरीके से गैस फिलिंग भी करता था| इसकी जाँच की जा रही है|