मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एटा में 15 वर्षीय लड़की की मिली लाश: रेप के बाद हत्या की आशंका, मुँह से निकल रहा था झाग; पुलिस जांच में जुटी

एटा (यूपी): एटा ज़िले के थाना मलावन क्षेत्र के गढ़िया शीलम गांव के बाहर मंगलवार (31.10.23) को खेतों के पास एक कोठरी में 15 साल की किशोरी का शव मिला है| आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी क…

एटा में 15 वर्षीय लड़की की मिली लाश: रेप के बाद हत्या की आशंका, मुँह से निकल रहा था झाग; पुलिस जांच में जुटी
एटा में 15 वर्षीय लड़की की मिली लाश: रेप के बाद हत्या की आशंका, मुँह से निकल रहा था झाग; पुलिस जांच में जुटी | फ़ोटो: TVL News

एटा (यूपी): एटा ज़िले के थाना मलावन क्षेत्र के गढ़िया शीलम गांव के बाहर मंगलवार (31.10.23) को खेतों के पास एक कोठरी में 15 साल की किशोरी का शव मिला है| आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की गई है। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे और मुंह से झाग भी निकल रहा था। सूचना मिलने पर मौके  पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 



दिन भर किशोरी के शव की पहचान नहीं हो सकी थी। मंगलवार देर शाम को परिजनों ने शिनाख्त की है। लड़की मैनपुरी जिले के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला हरकेसी की रहने वाली है| इस मामले का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।



 15 वर्षीय लड़की सोमवार की सुबह अपने बीमार बाबा को देखने व खाना देने के लिए  जा रही थी, जो कुरावली में भर्ती थे|  रास्ते में किशोरी का अपहरण कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को छिपाने के लिए एटा ज़िले के थाना मलावन क्षेत्र के गढ़िया शीलम गांव के बाहर फेंक दिया। जब वह अस्पताल और ना ही घर ही पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार की शाम तक काफी ढूंढने के बाद भी वह कहीं नहीं मिली | जिसके बाद परिजनों ने थाना बिछवां में इस मामले की सूचना दी। 



मंगलवार को  किशोरी का शव एटा ज़िले के थाना मलावन क्षेत्र के गढ़िया शीलम गांव के बाहर मिला है| गांव से करीब एक किमी दूरी पर खेतों में कोठरी बनी है, इसमें भूसा भरा रहता है और सामने टीनशैड पड़ा है। टीनशेड में ही एक तख्त पर किशोरी का शव पड़ा मिला है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई|



विनोद कुमार पांडे (एसपी क्राइम) ने कहा, "31.10.23 को सूचना मिली कि गांव गढ़िया शीलम में एक लड़की का शव मिला है। जिसकी उम्र लगभग 14-15 साल है। इस संदर्भ में तुरंत मौके पर जांच की गई और आसपास गांव से पूछताछ की गई है। इसके लिए टीम लगा दी गई है...पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जांच जारी है।.." 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।