मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा के NDA को सत्ता से हटाएगा समाजवादी PDA: अखिलेश का पार्टी कार्यकर्ताओं से आवाहन, भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए पूरी तैयारी के साथ अभी से जुट जाए

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को…

भाजपा के NDA को सत्ता से हटाएगा समाजवादी PDA: अखिलेश का पार्टी कार्यकर्ताओं से आवाहन, भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए पूरी तैयारी के साथ अभी से जुट जाए
भाजपा के NDA को सत्ता से हटाएगा समाजवादी PDA: अखिलेश का पार्टी कार्यकर्ताओं से आवाहन, भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए पूरी तैयारी के साथ अभी से जुट जाए | फ़ोटो: TVL News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए पूरी तैयारी के साथ अभी से जुट जाए। यह चुनाव आगे आने वाली पीढ़ी के भविष्य को भी तय करेगा। देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने का यह अंतिम चुनाव होगा। समाजवादी पीडीए  ( PDA यानि पिछड़ा + दलित + अल्पसंख्यक) भाजपा के एनडीए को सत्ता से हटाएगा। भाजपा इस चुनाव में समाजवादी पीडीए के सामने कहीं टिक नहीं सकेगी।  



अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी के विकास कार्यों और पार्टी के बहादुर और कर्मठ कार्यकर्ताओं के मुकाबले कहीं नहीं टिक पाएगी। भाजपा सरकार शासन प्रशासन का दुरुपयोग कर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश करेगी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इसकी निगरानी में लग जाए। 2024 के चुनाव में भाजपा का सत्ता से जाना तय है। 



 यादव ने कहा कि भाजपा के पास गिनाने या दिखाने को अपना कोई काम नहीं है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बिजली की बदहाली है। भाजपा सरकार ने एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। जनता को बिजली के बढ़े हुए बिल थमा कर भाजपा सरकार उनका शोषण करती रही है। शिक्षा-स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था चौपट है। भाजपा ने किसानों और नौजवानों की उपेक्षा की है। विकास अवरुद्ध है। महंगाई, बेरोजगारी बेलगाम है। भाजपा राज में हर स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।  


 अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता का दुरूपयोग कर समाजवादी पार्टी को हराने का काम किया था। 3 लाख 50 हजार मतों के अन्तर से भाजपा ने समाजवादी पार्टी को सत्ता में नहीं आने दिया। भाजपा अभी भी समाजवादी पार्टी के मतदाताओं के वोट काटने की साजिश में लगी है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक इसलिए निगरानी रखनी है और पार्टी संगठन को मजबूत बनाना है। 



यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ0 राममनोहर लोहिया और बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की विचारधारा और नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के संघर्ष से प्रेरणा लेकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करेगी। भाजपा के षड्यंत्र और विद्वेषपूर्ण कार्रवाइयों से समाजवादी पार्टी डरने वाली नहीं है। जनता समाजवादी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। भाजपा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रही है। जनता सब देख रही है, वह 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट से भाजपा को सत्ता से हटाएगी। 


अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए लम्बे समय से संघर्षशील रही है। इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए जातीय जनगणना बहुत जरूरी है। इस जनगणना से ही सबको हक और सम्मान मिलेगा। भाजपा जातीय जनगणना की विरोधी है। भाजपा समाज में नफरत फैलाने और भेदभाव करने की राजनीति करती है। अब इसे समाजवादी ही रोकने का काम करेंगे। 


समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, पार्टी संगठन तथा चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने की। बैठक को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव एवं महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी सम्बोधित किया। राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। बैठक में पार्टी के युवा नेता रवि भूषण यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।