मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

एटा में ट्रांसजेंडर पत्नी गहने-नकदी लेकर फरार: दिल्ली से शादी कर दुल्हन लाया युवक, निकली किन्नर, जेवरात-नकदी लेकर रफूचक्कर

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में युवक की ट्रांसजेंडर पत्नी घर से गहने और नकदी लेकर भाग गई है। दरअसल, युवक ने जिस महिला से शादी की थी, वह लड़़की नहीं बल्कि किन्नर निकली| शादी के बाद उसने युवक को अपने पास…

एटा में ट्रांसजेंडर पत्नी गहने-नकदी लेकर फरार: दिल्ली से शादी कर दुल्हन लाया युवक, निकली किन्नर, जेवरात-नकदी लेकर रफूचक्कर
एटा में ट्रांसजेंडर पत्नी गहने-नकदी लेकर फरार: दिल्ली से शादी कर दुल्हन लाया युवक, निकली किन्नर, जेवरात-नकदी लेकर रफूचक्कर | फ़ोटो: TVL News

एटा:   उत्तर प्रदेश के एटा में युवक की ट्रांसजेंडर पत्नी घर से गहने और नकदी लेकर भाग गई है। दरअसल, युवक ने जिस महिला से शादी की थी, वह लड़़की नहीं बल्कि किन्नर निकली|  शादी के बाद उसने युवक को अपने पास नहीं आने दिया। 2 दिन बाद जब पति ने दबाव बनाया तो पूरी सच्चाई बताई। 



जैथरा थाना क्षेत्र के कस्बा धुमरी निवासी युवक की शादी दिल्ली के मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर स्कूल ब्लाक पार्ट-2 शंकरपुर की रहने वाली एकाग्रता नाम की युवती के साथ तय हुई थी।  2 मई को शादी की डेट रखी गई। 3 मई को  दिल्ली से शादी कर दुल्हन को लेकर लाया।  



बाद में पता चला दुल्हन किन्नर है। राज खुलने पर किन्नर नकदी और आभूषण लेकर भाग गई। अब युवक ने जैथरा थाने में ट्रांसजेंडर एकाग्रता, उसके पिता, मां और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक का आरोप है कि शादी के समय उसे इस तरह की कोई बात नहीं बताई गई थी। दुल्हन का सच सामने आने पर भी उसने लोकलाज के डर से यह सच परिजनों से छिपाए रखा।



एटा के एडिशनल SP धनंजय सिंह कुशवाहा ने 17 नवंबर, 2022 को बताया कि,''पुलिस के पास एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी पत्नी ट्रांसजेंडर है। वे घर के गहने लेकर भाग गई है। मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना की जांच जारी है|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।