मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

एटा में एटीएम काटकर 26 लाख की चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, ग्यारह लाख रुपए बरामद

एटा (उत्तर प्रदेश): एटा में पुलिस ने ATM एटीएम हैकिंग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 लुटेरों को गिरफ़्तार किया। इनके पास से 11 लाख रुपए बरामद किए गए। CCTV कैमरो की मदद से इन्हें पकड़ा गया| कोतवाली नगर…

एटा में एटीएम काटकर 26 लाख की चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, ग्यारह लाख रुपए बरामद
एटा में एटीएम काटकर 26 लाख की चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, ग्यारह लाख रुपए बरामद | फ़ोटो: TVL News

एटा (उत्तर प्रदेश):   एटा में पुलिस ने ATM एटीएम हैकिंग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 लुटेरों को गिरफ़्तार किया। इनके पास से 11 लाख रुपए बरामद किए गए। CCTV कैमरो की मदद से इन्हें पकड़ा गया| कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत जीटी रोड पर अरुणा नगर के पास 1 नवंबर की रात एक्सिस बैंक का एटीएम काटकर हुई 26 लाख रुपए की चोरी की घटना का पुलिस ने आज गुरुवार को खुलासा किया।



एटा  पुलिस ने आज गुरुवार को एटीएम काटकर चोरी किए जाने की घटना का खुलासा करते हुए 3 चोरों को पुलिस मुठभेड़ के बाद चोरी किए हुए रुपयों में से करीब ₹11 लाख तथा घटना में प्रयुक्त एक एलपीजी गैस सिलेन्डर, एक छोटा ऑक्सीजन सिलेन्डर, गैस कटर तथा एक आई-10 कार सहित पकड़ा गया| एक आरोपी अभी फरार है|



एटा के एडिशनल SP धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि,''थाना कोतवाली नगर पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर अग्रवाल राइस मील के पास गंजडुंडवारा रोड पर पुलिस मुठभेड़ के बाद मानपाल पुत्र असर्फीलाल निवासी भूतेश्वर विलराम गेट थाना कोतवाली कासगंज, वीरेश पुत्र पप्पू निवासी खेड़ा खडौआ थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़, देवेन्द्र पुत्र भूदेव निवासी मोहल्ला योगमार्ग थाना सौरों जिला कासंगज को गिरफ्तार किया गया।



फरार अभियुक्त शहजाद पुत्र नामालूम निवासी मेवात जिला हरियाणा का रहने वाला है। चोरों ने शहजाद निवासी नूंह मेवात हरियाणा के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त गणों द्वारा बरामद रुपयों के सम्बंध में बताया गया कि ये रुपये जो बरामद हुये हैं, एटीएम चोरी की घटना के ही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।