मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा ने गरीबी - बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, देश में तानाशाही सरकार चल रही: सपा

इटावा: आज मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के प्रचार में भोगांव और सैफई में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं में जिस तरह से भारी जोश दिखाई दिया है, उससे लगता है…

भाजपा ने गरीबी - बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, देश में तानाशाही सरकार चल रही: सपा
भाजपा ने गरीबी - बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, देश में तानाशाही सरकार चल रही: सपा | फ़ोटो: TVL News

इटावा:  आज मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के प्रचार में भोगांव और सैफई में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं में जिस तरह से भारी जोश दिखाई दिया है, उससे लगता है कि रिकार्ड मतों से जीत के संकल्प को इस बार मतदाता और कार्यकर्ता पूरा करके ही रहेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पर सभी की निगाहें लगी हैं। यह देश की राजनीति को दिशा देने वाला चुनाव है।



समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए जसवंतनगर विधानसभा के सैफ़ई में आयोजित "पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन" में  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख और चाचा शिवपाल सिंह यादव के पैर छुए ।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा "आज चाचा से राजनीतिक दूरियां भी दूर हो गईं।अब घबराहट तो बीजेपी को हो रही होगी।"



मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव ने कहा कि नेताजी के हृदय में मैनपुरी बसती रही है। मैनपुरी का विकास हमारी प्राथमिकता है। नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब मैनपुरी का एक-एक मतदाता साइकिल का बटन ईवीएम में दबाकर ऐतिहासिक जीत से जिताएंगे।


डिम्पल यादव को रिकार्ड मतों से जिताना है: शिवपाल सिंह यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमें एकजुट रहकर डिम्पल यादव को रिकार्ड मतों से जिताना है। यह सम्मान की लड़ाई है। उपचुनाव में हर एक वोट साइकिल चुनाव चिह्न पर देकर रिकार्ड बनाना है।


नेताजी जो जिम्मेदारी छोड़ गए हैं, उसका नेतृत्व अखिलेश को करना है...हम सब साथ है: शिवपाल 

 शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने जो मिथ पाल रखा है उसे तोड़ना है। नेताजी के आदर्शों पर चलकर नेताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाना है। नेताजी जो जिम्मेदारी छोड़ गए हैं, उसका नेतृत्व अखिलेश यादव जी को करना है। हम सब साथ है।



शिवपाल यादव ने कहा, "मैं जब भी यहां आता था और जसवंतनगर के किसी भी कोने में जाता था तो लोग एक ही बात कहते थे कि एक हो जाइए तो ही बीजेपी को मात दे सकते हैं तो आज हम एक हो गए हैं। उन्होंने कहा "भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुत झूठी सरकार है। हम जानना चाहते हैं इन 10 सालों में कहीं पर भी जनता के लिए भाजपा की सरकार ने कोई काम किया है?"


भाजपा ने गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया : शिवपाल यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा, "भाजपा ने गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। पूरे प्रदेश की जनता को परेशान करने का काम किया। किसी भी कार्यालय में यदि जनता को जाना पड़ता है रिश्वत देनी ही पड़ती है। उन्होंने कहा, "हम पूछना चाहते हैं जसवंतनगर के चारों ब्लॉक में जबसे भारतीय जनता पार्टी आई है सड़क, ट्यूबवेल, बिजली के क्षेत्र में कोई एक भी काम हुआ है?" 


अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने सभी से ईवीएम को लेकर सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जब डब्बे बदल सकते हैं तो ईवीएम भी बदल सकती है। सरकार नहीं बताती है कि 20 लाख ईवीएम कहां गायब है?


देश में तानाशाही सरकार चल रही: रामगोपाल यादव

रामगोपाल यादव ने कहा, "देश में तानाशाही सरकार चल रही है। सबके साथ अत्याचार हो रहा है,किसी को राहत नहीं है। भाजपा के लोग कल हमसे कह रहे थे पहले की सरकार में जो काम 100 रू में हो जाता था अब 1000 से कम नहीं लगता है। थानों और तहसीलों में लूट हो रही है।" "मैनपुरी लोकसभा सीट से जब आप भाजपा को बुरी तरह से हरा देंगे तो लोगों को यह एहसास हो जाएगा भारतीय जनता पार्टी को हराया जा सकता है। सिर्फ मैनपुरी से नहीं बल्कि उत्तरप्रदेश और देश से भी।"



भाजपा साजिश और षड्यंत्र करती है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में घबराहट है। घबराहट इसलिए है, क्योंकि मैनपुरी के मतदाताओं ने इस उपचुनाव में भाजपा का सफाया करने का मन बना लिया है। भाजपा साजिश और षड्यंत्र करती है। भाजपा जैसा षड्यंत्र कोई नहीं कर सकता है। हम लोगों को लेकर भाजपा बहुत परेशानी और तकलीफ में रहती है। उसकी तकलीफ की दवा कहीं नहीं है। हमारा परिवार दूर हो जाए तो कहते हैं कि परिवार में झगड़ा है। हम एक साथ आ जाएं तो कहेंगे परिवारवादी है। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं। आने वाला समय बताएगा इसका परिणाम कितना बड़ा होगा।


हमें भाजपा के दुष्प्रचार से सावधान रहना है

यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और समाजवादियों को लेकर भाजपा तमाम तरह का दुष्प्रचार करती है। हमारे नेता और कार्यकर्ता भाजपा के दुष्प्रचार से सावधान रहें। नेताजी ने हम सब को भाईचारे और सौहार्द की राजनीति सिखाई है। सिखाया है कि सभी का सम्मान कैसे किया जाए। हम लोगों को सभी जाति, वर्ग, धर्म के लोगों को साथ लेकर चलना है और विकास की राजनीति करनी है।



अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी और इटावा के आसपास जो भी विकास दिखाई दे रहा है सब नेताजी की देन है। नेताजी ने सड़के बनाई। स्कूल बनाए, मेडिकल कॉलेज बनाएं। लोगों को सुविधाएं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा मैनपुरी में विकास का दावा नहीं कर सकती, भाजपा ने कुछ नहीं किया है। भाजपा सिर्फ भ्रष्टाचार और गड्ढायुक्त सड़कों का ही दावा कर सकती है। पूरे प्रदेश की सड़कों में गड्ढे हैं और निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।



कार्यकर्ता सम्मेलन में  रामगोविन्द चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, चन्द्रभूषण सिंह, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, आदित्य यादव, संजय लाठर, डॉ0 राजपाल कष्यप, आलोक शाक्य सहित बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।      



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।