मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा में व्यापारी के घर हुई 47 लाख रुपये के आभूषण चोरी का खुलासा: धार्मिक यात्रा पर गया था व्यापारी, घर में चोरों ने कर दिया हाथ साफ

गोंडा: गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में रानी बाजार के एक व्यवसायी के घर से 47 लाख रुपये के जेवरात की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने खुलासा करते हुए…

गोंडा में व्यापारी के घर हुई 47 लाख रुपये के आभूषण चोरी का खुलासा: धार्मिक यात्रा पर गया था व्यापारी, घर में चोरों ने कर दिया हाथ साफ
गोंडा में व्यापारी के घर हुई 47 लाख रुपये के आभूषण चोरी का खुलासा: धार्मिक यात्रा पर गया था व्यापारी, घर में चोरों ने कर दिया हाथ साफ — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में रानी बाजार के एक व्यवसायी के घर से 47 लाख रुपये के जेवरात की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने खुलासा करते हुए दो  चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करके चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया। 



कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के रानी बाजार रहने वाले श्रवण कुमार गुप्ता परिवार के साथ बाबा धाम यात्रा पर गए थे। मौका पाकर व्यवसायी के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित के घर से चोरों ने 47 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। शनिवार को मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने शनिवार को ही चोरी के माल के साथ 2 चोरों (अभय कुमार गुप्ता व अखिलेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।


शनिवार को ( 19.11.2022) को थाना कोतवाली नगर पुलिस को श्रवण कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 रामगोविन्द गुप्ता निवासी रानीबाजार ने चोरी होने की सूचना दी थी। प्रकरण को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व एस0ओ0जी0 टीम को दिशा-निर्देश दिये थे।



उक्त दिशा-निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम की तत्परता से सुरागरसी- पतारसी के दौरान मुखवीर खास की सूचना पर चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों अभय कुमार गुप्ता निवासी रानी बाजार व अखिलेश तिवारी निवासी मोहल्ला सुभाष नगर कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 6 हार, 2 कंगन, 6 चूड़ी, 11 चेन, 18 झुमकी झाला, 2 हाथ पूल, 9 अगूठी, 6 लाकेट, 6 टप्स, 01-01 अदद नाक का कील, मंगल सूत्र, नाक का नथ, कान की बाली, मांग टीका, बचकाना पायल (सभी पीली धातु( अनुमानित कीमत 47 लाख) बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगण द्वारा वादी श्रवण कुमार गुप्ता के घर में चोरी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था।



गिरफ्तार अभियुक्तगण:

1. अभय कुमार गुप्ता उर्फ प्रिंस उर्फ जीत गुप्ता पुत्र अजय कुमार गुप्ता निवासी रानीबाजार थाना कोतवाली नगर

2. अखिलेश तिवारी पुत्र कृष्णमुरारी तिवारी निवासी मोहल्ला सुभाषनगर थाना कोतवाली नगर,जनपद गोंडा



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।