मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

इटावा: उसरहर पुलिस सर्किल के पास दो छात्रों के शव पेड़ से लटके मिले

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के उसरहर पुलिस सर्किल के पास एक गांव में दो लड़कों के शव पेड़ से लटके हुए बरामद किए गए हैं। उसरहर पुलिस सर्किल क्षेत्र के गांव महुंआ नगरिया में रविवार शाम से लापता ह…

इटावा: उसरहर पुलिस सर्किल के पास दो छात्रों के शव पेड़ से लटके मिले
इटावा: उसरहर पुलिस सर्किल के पास दो छात्रों के शव पेड़ से लटके मिले | फ़ोटो: TVL News

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के उसरहर पुलिस सर्किल के पास एक गांव में दो लड़कों के शव पेड़ से लटके हुए बरामद किए गए हैं। उसरहर पुलिस सर्किल क्षेत्र के गांव महुंआ नगरिया में रविवार शाम से लापता हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दो छात्रों के शव पेड़ की एक डाल के सहारे फंदे से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़के रविवार को साइकिल पर सवार होकर समोसा खरीदने गए थे और वापस नहीं लौटे। 




मरने वाले लड़कों की पहचान थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महुआ नगरिया निवासी राकेश कमल का पुत्र आकाश (16) और इसी गांव के गेंदालाल यादव का पुत्र अंकुल (15) के रूप में की गई है जो कि महुआ पटियाट गांव के रहने वाले थे। आकाश इंटरमीडिएट का स्टूडेंट था जबकि अंकुल हाई स्कूल में पढ़ता था।पुलिस ने कहा, उनके शरीर पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।




एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने कहा, हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनके परिवार वालों से भी पूछताछ की गई है। हमने उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। हम उन दो लड़कों के दोस्तों से भी पूछताछ कर रहे हैं।पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है।




अंकुल की बहन कल्पना ने बताया, जब रविवार शाम तक वो नहीं पहुंचे, परिवार के दसस्यों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों को उनके शव सोमवार को गांव के बाहर आम के पेड़ से लटके मिले। आकाश के पिता ने कहा, मेरा बेटा और अंकुल --दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों ठीक थे जब घर से एक साथ बाहर निकले। मुझे उम्मीद है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ लेगी।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।