मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

इटावा: फर्जी बेबसाइट बनाकर ग्राहकों से रुपयों को डॉलर में बदलने की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में फर्जी बेबसाइट बनाकर ग्राहकों से रुपयों को डॉलर में परिवर्तित करने की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा| सर्विलांस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करत…

इटावा: फर्जी बेबसाइट बनाकर ग्राहकों से रुपयों को डॉलर में बदलने की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
इटावा: फर्जी बेबसाइट बनाकर ग्राहकों से रुपयों को डॉलर में बदलने की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में फर्जी बेबसाइट बनाकर ग्राहकों से रुपयों को डॉलर में परिवर्तित करने की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा| सर्विलांस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए फर्जी बेबसाइट बनाकर ग्राहकों से रुपयों को डॉलर में परिवर्तित करने की ठगी करने वाले गिरोह के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया|




पुलिस ने बताया,'आगामी त्यौहारो एवं त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों को सकुशल संपन्न कराने एवं अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी एप एवं बेबसाइट बनाकर विभिन्न प्रकार का लालच देकर ग्राहकों से रुपयों को डॉलर में परिवर्तित करने की ठगी करने वाले गिरोह के 5 अभियुक्तों को ठगी में प्रयुक्त उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया




पुलिस ने बताया,' शुक्रवार को (5 मार्च) को थाना कोतवाली पर इटावा जिले के आगरा रोड द्वारकापुरी निवासी वादी यशोदा नन्दन उपाध्याय पुत्र नरेन्द्र पाल उपाध्याय द्वारा सूचना दी गयी कि मेरे साथी मोहम्मद सामीन दीवान इंटरनेशनल में साझेदार है| दिनांक 01.03.2021 को कुलजीत सिहं एवं सौरभ शुक्ला द्वार पक्का तालाब चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया था जिनके ग्लोब-पे पर मेरे मित्र को कम कीमत पर उसके साथ आनलाइन रुपए को डॉलर में परिवर्तित करने का लालच देकर 08 लाख रुपए की साइबर ठगी की गयी थी । जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 93/21 धारा 406,420,467,468,471 व 66 (सी), 66 (डी) आईटी एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया था ।




पुलिस ने बताया,''मामले में साइवर ठगी की घटना को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सर्विलांस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में सर्विलांस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर इलैक्ट्रोनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों को एकत्रित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे थे । जिसमें आज पुलिस टीम द्वारा एकत्रित साक्ष्यों के आधार एवं मुखबिर की सूचना पर पक्का तालाब चौराहा के पास से 05 लोगो को गिरफ्तार किया गया था।



 पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि,'' वह कई विदेशी डार्कबेव हैकर्स के संपर्क में रहते है जो उन्हे सभी साइटो के उपयोगकर्ता के नाम व पासवर्ड उपलब्ध कराते है और वह वास्तविक निवेशकों को 50 प्रतिशत की दर से विदेशी मद्रा प्रदान करने का लालच देकर रुपयों की ठगी करते है और जाली जमा रशीद जारी करने के लिए वास्तविक लेनदेन की प्राप्ति की रशीद प्रदान करते है । गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उनके दिनाकं 01.03.2021 को दीवान इंटरनेशनल फर्म के मालिक के साथ 08 लाख रुपयों की ठगी की गयी थी। तथा अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि पूरा लेनदेन ब्लॉकचैन तकनीकी पर आधारित है एवं पुलिस निगरानी से बचने के लिए बिटक्वाइन व डॉगक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग मे लाया जाता है।



पुलिस ने अभियुक्तों द्वारा की गयी ठगी के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अभियुक्तो से मिले लैपटॉप,टैवलेट,मोबाइल, एवं बैंक खातों के बारे में जानकारी की जा रही है। 



गिरफ्तार अभियुक्त
1. कुलजीत सिंह पुत्र सरदार दर्शन सिंह निवासी 178 हरीहरगंज थाना हरीहर गंज जनपद फतेहपुर 

2. सौरभ शुक्ला पुत्र विजय नारायण शुक्ला निवासी हरवंशपुर थाना सजैती जनपद कानपुर नगर ।

 3. राजकुमार दिवाकर पुत्र कामता प्रसाद निवासी रामनगर न्यू कालोनी थाना फ्रेण्डस कालोनी इटावा। 

4. दीपक शर्मा पुत्र श्यामबिहारी निवासी नौरंगाबाद थाना कोतवाली इटावा
5. चरन सिंह पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी वीरनगर जनपद आगरा । 



बरामदगी

1. 01 लैपटॉप डैल कम्पनी 

2. 01 टैबलेट एमआई कम्पनी 

3. 04 मोबाइल फोन ( वीवो) 

4. 04 चैक बुक

 5. 01 पासपोर्ट









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।