मुंबई: मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास खड़ी कार से विस्फोटकों की बरामदगी से संबंधित मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। मुकेश अंबानी के घर के पास खड़ी कार के मालिक मनसुख हिरेन की मौत के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई है।
मुंबई एटीएस ने स्पष्ट किया मनसुख हिरेन की मौत के मामले की जांच एटीएस के पास रहेगी और मुकेश अंबानी के घर के पास कार में विस्फोटकों की बरामदगी से जुड़ा मामला एनआईए द्वारा जांच की जाएगी| एनआईए इस मामले को फिर से दर्ज करेगी|
मुकेश अंबानी के घर के पास बम विस्फोटक कार मामले पर गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा,''जांच ATS कर रही थी लेकिन आज इसकी जांच NIA ने लिया है। अब इसकी जांच NIA करेगी|
गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा,''अंबानी मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस, ATS बहुत अच्छे से कर रही थी लेकिन आज इसकी जांच NIA ने लिया है, जांच लेने का उनका अधिकार है लेकिन मनसुख हिरेन मामले की जांच और गाड़ी जो चोरी हुई उसकी जांच ATS कर रही है| पहले भी सुशांत मामले की जांच मुंबई पुलिस बहुत अच्छे से कर रही थी लेकिन उसकी जांच बाद में CBI ने लिया। लेकिन CBI अभी तक ये नहीं बता पाई कि वो हत्या थी या आत्महत्या|
05 मार्च को मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक से भरी मिली स्कॉर्पियो के मालिक (Car owner Mansukh Hiren) का शव संदिग्ध हालत मिला था| बताया जा रहा था,''कलवा नाले में कूदकर जान दे दी है| मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक स्कॉर्पियो (with gelatin inside it) में विस्फोटक बरामद किया गया था| जिस कार में विसफोटक मिला था वह चोरी की थी,लेकिन अब स्कॉर्पियो के मालिक का शव मिलने से मामले में एक और नया मोड़ आ गया था|
मामले की शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि उक्त व्यक्ति ने आत्महत्या की है। ठाणे के DCP ने कहा था कि,'' मनसुख हिरेन की कार (उसके अंदर जिलेटिन के साथ) मुकेश अंबानी के निवास के बाहर मिली थी), उन्होंने कलवा नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली। एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) पंजीकृत किया गया है|
05 मार्च को गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया था,''मुंबई में 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक गाड़ी मिली थी, जिसमें कुछ विस्फोटक पाए गए थे। मामले की जांच जारी है। जिसके पास वो गाड़ी थी, उसकी बॉडी आज मिली है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। पूरी जांच की ज़िम्मेदारी हमने ATS को दी है|
बता दें, 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध स्कॉर्पियो कार में 20 जिलेटिन छड़ें मिली थीं। पुलिस ने बताया कि कार में से जो जिलेटिन मिला है, वो सैन्य-ग्रेड जिलेटिन नहीं है बल्कि व्यावसायिक-ग्रेड है। व्यावसायिक ग्रेड जिलेटिन एक तरह से खुदाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है| इस घटना के बाद मुकेश अंबानी के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बताया था कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर जो गाड़ी खड़ी पाई गई थी, वो मुंबई के विकरोली इलाके से कुछ दिन पहले चुराई गई थी। गाड़ी का नंबर क्षतिग्रस्त था।