मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

छोटे दलों के साथ गठबंधन कर सकती है समाजवादी पार्टी लेकिन बड़े दलों के साथ नहीं: बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव

इटावा: आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा है, "छोटे दलों से तो एडजस्टमेंट होगा लेकिन बड़े दलों से कोई गठबं…

छोटे दलों के साथ गठबंधन कर सकती है समाजवादी पार्टी लेकिन बड़े दलों के साथ नहीं: बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव
छोटे दलों के साथ गठबंधन कर सकती है समाजवादी पार्टी लेकिन बड़े दलों के साथ नहीं: बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

इटावा: आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा है, "छोटे दलों से तो एडजस्टमेंट होगा लेकिन बड़े दलों से कोई गठबंधन नहीं होगा|



क्या सपा, बसपा के साथ गठबंधन करेगी? सवाल पूछे जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,''समाजवादी पार्टी छोटे दलों के साथ गठबंधन कर सकती है लेकिन बड़े दलों के साथ कोई गठबंधन नहीं|




समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) से गठबंधन के स्पष्ट संकेत देते हुए शनिवार को कहा कि तालमेल की स्थिति में सरकार बनने पर वह शिवपाल को कैबिनेट मंत्री बनाएंगे|



अखिलेश ने अब मायावती की बसपा से किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना से इनकार किया है| इस सवाल पर कि क्या वह अपने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी से भी गठबंधन कर सकते हैं, सपा अध्यक्ष ने कहा, "उस पार्टी को भी एडजेस्ट करेंगे| जसवंतनगर उनकी (शिवपाल) सीट है| समाजवादी पार्टी ने वह सीट उनके लिए छोड़ दी है और आने वाले समय में उनके लोग मिलें, सरकार बनाएं, हम उनके नेता को कैबिनेट मंत्री भी बना देंगे... और क्या एडजस्टमेंट चाहिए?"










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।