मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग का मुंबई में निधन

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया| वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे| बीते दिनों अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस कर मुंबई के अस्पता…

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग का मुंबई में निधन
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग का मुंबई में निधन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया| वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे| बीते दिनों अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस कर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था| यहां वह इलाजरत थे लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को उनकी मौत हो गई|



वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग के निधन पर मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा,''वो मध्य प्रदेश में भाजपा के आधार स्तंभ थे। भाजपा के संगठन की जड़ों को मध्य प्रदेश में विस्तार देने में उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया है। उनके बिना मध्य प्रदेश अधूरा है, भाजपा अधूरी है|




CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा,BJP के हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, मुझे पिता समान स्नेह, प्यार और आशीर्वाद देने वाले हमारे प्रिय बाबूजी श्रद्धेय कैलाश सारंग जी का देवलोकगमन आज हुआ है। हृदय व्यथित है और मन पीड़ा से भरा हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।




CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा,श्रद्धेय कैलाश सारंग जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी एवं समाज के पीड़ित वर्ग के उत्थान को समर्पित कर दिया था। उनके रूप में कर्तव्यनिष्ठ, कुशल संगठक, समाजसेवी, लेखक, पत्रकार, कवि, शायर क्या-क्या नाम दूं; को आज हमने खोया है। उनका अवसान मेरी व्यक्तिगत क्षति है।पितृ तुल्य, श्रद्धेय कैलाश सारंग जी ने अपने जीवन का एक-एक क्षण जनसेवा और प्रदेश की उन्नति के लिए समर्पित कर दिया था।  उनके बिना मध्यप्रदेश स्वयं को सदैव अधूरा महसूस करेगा।  ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।