मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

इटावा: लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार, भाभी से अवैध संबंध रखने पर की थी हत्या

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि हत्या में शामिल 4 नामजद व 1 अज्ञात युवक अभी भी फरार है| इन पांचों क…

इटावा: लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार, भाभी से अवैध संबंध रखने पर की थी हत्या
इटावा: लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार, भाभी से अवैध संबंध रखने पर की थी हत्या | फ़ोटो: TVL News

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि हत्या में शामिल 4 नामजद व 1 अज्ञात युवक अभी भी फरार है| इन पांचों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है| बता दें कि,''मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के अनिल की 'शुक्रवार की शाम इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी|



युवक अनिल सिंह को गांव से ले जाकर इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर में बंधक बनाया गया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । चौबिया थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया । छह नामजदों और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। घटना के पीछे महिला के साथ प्रेम संबंधों की बात भी सामने आई है।




पुलिस ने बताया,'' कल यानी शनिवार को थाना चौबिया पुलिस को थानाक्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोपालपुरा में एक युवक की गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा लाठी-डंडो से पीट-पीटकर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुयी। 



सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारियों एवं थाना चौबिया पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव की शिनाख्त कर पंचायतनामाभर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया। मृतक की शिनाख्त अनिल कुमार पुत्र इन्द्रपाल सिहं निवासी नगला वीरे थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी के रुप में की गयी एवं मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया था।




मृतक के पिता (इंद्रपाल पुत्र मदन सिंह) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था,''शुक्रवार (दिनांक 11.06.2021) की शाम को उनके पुत्र अनिल को ग्राम गोपालपुर निवासी सचिन व दीपक मोटरसाइकिल से कम्पाइन मशीन के हिसाब करने की बात कहकर अपने साथ गोपालपुर लेकर गए थे। जहाँ उनके अन्य साथी अजय, विनोद, आदेश, धर्मवीर व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा लाठी-डंडो से पीट-पीट कर उनके पुत्र की हत्या कर दी।




पुलिस ने मृतक के पिता मृतक की तहररी पर थाना चौबिया पर दीपक व अन्य छ:अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना चौबिया से दो टीमों का गठन किया गया।




पुलिस ने नामजद अभियुक्त अजय उर्फ अजय बाबू पुत्र उदयबहादुर सिह और धर्मवीर उर्फ बबलू पुत्र कप्तान सिह नि0गण गोपालपुर थाना चौबिया को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे सर्विस रोड चौपला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया,'''हत्या की घटना से संबंधित अन्य नामजद 4 व 1 अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।




पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अजय द्वारा बताया गया कि मृतक अनिल पुत्र इन्द्रपाल निवासी नगला वीरे, थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी के उसकी (अजय) भाभी के साथ अवैध संबंध थे। जिस कारण हम सभी लोगो द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 11.06.2021 को मृतक अनिल को अपने ग्राम गोपालपुर बुलाकर लाठी-डंडो से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी । अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चारपाई की पाटी व डंडों की बरामदगी घटनास्थल के पास से खेत के पास झाड़ियों से की गयी।





गौरतलब है कि,' घटना इटावा जिले के चौबिया इलाके के गौपालपुर अगूपुर गांव की है| बताया जा रहा है कि,''मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा के नगला वीरे का रहने वाला अनिल रात में महिला से मिलने आया था|  मृतक लता नाम की महिला से मिलने के लिए आया हुआ था| महिला का पति नरेंद्र यादव सूरत मे किसी कारखाने में काम करता है| महिला का जेठ अशोक भी भिवाड़ी में काम करता है| लेकिन देर रात महिला के अन्य परिजनों ने अनिल को लता के घर पर देख कर उसको पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।