मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पंजाब : फरीदकोट में बाइक सवार हमलावरों ने की यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, अंधाधुंध बरसाई गोलियां, सीएम का डीजीपी को निर्देश

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट में जुबली सिनेमा चौक के पास यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह की आज बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी फरीदकोट का…

पंजाब : फरीदकोट में बाइक सवार हमलावरों ने की यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, अंधाधुंध बरसाई गोलियां, सीएम का डीजीपी को निर्देश
पंजाब : फरीदकोट में बाइक सवार हमलावरों ने की यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, अंधाधुंध बरसाई गोलियां, सीएम का डीजीपी को निर्देश | फ़ोटो: TVL News

फरीदकोट:  पंजाब के फरीदकोट में जुबली सिनेमा चौक के पास यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह की आज बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी फरीदकोट का कहना है, "दो अज्ञात लोगों ने उस पर 10 से अधिक राउंड फायरिंग की। घटना की जांच जारी है।"




पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि,''डीजीपी पंजाब पुलिस को निर्देश दिया है कि वह एक त्वरित जांच सुनिश्चित करें और इस जघन्य कृत्य के लिए जिम्मेदार अपराधियों को पकड़ें। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी|




जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान अपनी कार में जुबली सिनेमा चौक के पास एक इमिग्रेशन दफ्तर में आए थे। दफ्तर से निकलकर जैसे ही वह अपनी कार में बैठने लगे तो चौक की तरफ से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दो पिस्टलों से उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।पुलिस के अनुसार प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि हमलावरों की संख्या दो थी और उन्होंने 12-13 राउंड फायर किए। फायरिंग में गंभीर रूप से घायल गुरलाल सिंह पहलवान को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|




जानकारी मिलते ही एसएसपी स्वर्णदीप सिंह, एसपी भूपिंदर सिंह, एसपी डॉ. बालकृष्ण, डीएसपी जसतिंदर सिंह धालीवाल समेत जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्जकर पड़ताल शुरू कर दी है। विधायक व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।