मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पुडुचेरी: LG के बहुमत साबित करने के आदेश के बाद CM ने MLAs के साथ की बैठक, कहा- इन सब के पीछे बीजेपी का हाथ

पुडुचेरी: पुडुचेरी एलजी ने 22 फरवरी को विधान सभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया| पुडुचेरी में राजनीतिक संकट के बीच उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक विधान सभा में फ्लोर टेस्ट…

पुडुचेरी: LG के बहुमत साबित करने के आदेश के बाद CM ने MLAs के साथ की बैठक, कहा- इन सब के पीछे बीजेपी का हाथ
पुडुचेरी: LG के बहुमत साबित करने के आदेश के बाद CM ने MLAs के साथ की बैठक, कहा- इन सब के पीछे बीजेपी का हाथ | फ़ोटो: TVL News

पुडुचेरी: पुडुचेरी एलजी ने 22 फरवरी को विधान सभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया| पुडुचेरी में राजनीतिक संकट के बीच उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक विधान सभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। पुडुचेरी एलजी के 22 फरवरी को विधान सभा में फ्लोर टेस्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने विधायकों के साथ बैठक की और फ्लोर टेस्ट पर चर्चा की|




मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा,''आज मैंने विधायकों के साथ बैठक की और फ्लोर टेस्ट पर चर्चा की। आज की बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हम 21 फरवरी को फिर से एक बैठक करेंगे। हम अपने गठबंधन सहयोगी DMK के साथ भी विचार-विमर्श कर रहे हैं| इन सभी बातों के पीछे बीजेपी का हाथ है। वे एक लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे है। यह लोकतंत्र को दफनाने का एक प्रयास है|




बता दें कि सत्ताधारी पार्टी के 4 विधायकों के इस्तीफे के बाद से राज्य में राजनीतिक संकट गहराया हुआ है।  उपराज्यपाल के सचिवालय की तरफ से यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि उपराज्यपाल ने नारायणसामी को सूचित किया है कि विधानसभा की बैठक सोमवार को होगी और इसका एकमात्र एजेंडा यह पता करना होगा कि सरकार के पास अब भी सदन में बहुमत है या नहीं। इसमें कहा गया कि मतदान हाथ उठाकर होगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि उपरोक्त निर्देश के मुताबिक विश्वास मत की प्रक्रिया 22 फरवरी 2021 को शाम पांच बजे तक पूरी कर ली जाएगी और कार्यवाही को किसी भी कीमत पर स्थगित/विलंबित या टाला नहीं जाएगा।




30 सदस्‍यों वाली पुदुच्चेरी विधानसभा में कांग्रेस के 15 विधायक थे जबकि डीएमके के तीन और एक निर्दलीय का समर्थन भी उसे हासिल था| हालांकि चार कांग्रेस विधायकों के इस्‍तीफे के बाद स्थिति में बदलाव आया| पुडुचेरी विधानसभा का चुनाव अप्रैल में होने की उम्मीद है क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 21 जून 2021 को समाप्त हो रहा है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।