मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक के बंगले में 12 वर्षीय बच्ची से 3 दिन तक गैंगरेप, महिला कांग्रेस ने कहा- भाजपा से बचाओ बेटी

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है| यहां भाजपा विधायक के बंगले में 12 साल की बच्ची से 3 दिन तक गैंगरेप किया गया| फतेहपुर भाजपा विधायक के बंगले में कथित तौर पर बच…

उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक के बंगले में 12 वर्षीय बच्ची से 3 दिन तक गैंगरेप, महिला कांग्रेस ने कहा- भाजपा से बचाओ बेटी
उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक के बंगले में 12 वर्षीय बच्ची से 3 दिन तक गैंगरेप, महिला कांग्रेस ने कहा- भाजपा से बचाओ बेटी | फ़ोटो: TVL News

 फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है| यहां भाजपा विधायक के बंगले में  12 साल की बच्ची से 3 दिन तक गैंगरेप किया गया|  फतेहपुर भाजपा विधायक के बंगले में कथित तौर पर बच्ची से 3 दिन तक गैंगरेप किया गया| घटना 10 जून की बताई जा रही है|



एसपी के पास शिकायत लेकर पहुँचे एक पिता ने गुरुवार को एक वीडियो में कहा है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ कई दिनों तक तीन लोगों ने बंधक बनाकर में दुष्कर्म किया।  पीड़ित पिता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि अयाह-शाह के भाजपा विधायक विकास गुप्ता के आवास में बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी के पिता ने घटना पर अब तक कोई कार्रवाई न होने की बात कह एसपी से न्याय मांगा है।



पीड़ित पिता का वायरल वीडियो को आल इंडिया महिला कांग्रेस ने अपने ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने ट्वीट किया,''फतेहपुर, उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक के बंगले में  12 साल की बच्ची से 3 दिन तक गैंगरेप !  अजय सिंह बिष्ट की निष्ठुर सरकार के महाजंगलराज में महिलाओं के साथ रोज़ उत्पीड़न हो रहा है।   भाजपा से बेटी बचाओ ! 





इस मामले को लेकर सपा नेता सन्तोष द्विवेदी ने कहा है कि मामले की निष्पक्षता से जाँच होनी चाहिए।पीड़ित दस दिनों से पुलिस के चक्कर काट रहा है।लेकिन सत्ता के दबाव में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत करा दिया गया है।



उधर, विधायक ने आरोपों को नकार इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है।  इन आरोपों पर भाजपा विधायक विकास गुप्ता (MLA Vikas Gupta Fatehpur ) ने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी कार्यकर्ताओं द्वारा मिली है।उन्होंने कहा कि मेरी छवि को धूमिल करने की साज़िश है।वीडियो में जिन लड़को के नाम लिए जा रहें हैं न तो मैं उनको जानता हूँ और न ही आरोप लगाने वाले व्यक्ति को|




 गाजीपुर थाना की शाह चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़ता के पिता का आरोप है कि विधायक के आवास में उनके तीन करीबियों ने 12 वर्षीय बेटी बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पिता के मुताबिक, उन्हें बेटी ने बताया कि अगवा करने वाला युवक कह रहा था, हम विधायक के हाते में हैं, यहां किसी के आने का डर नहीं है। हालांकि, शहर में विधायक के तीन आवासों में से कहां की घटना है, किशोरी नहीं बता सकी। 



परिजनों के मुताबिक, 10 जून को सुबह पांच बजे किशोरी छोटी बहन के साथ शौच करने गई थी, तभी लापता हो गई। खोजने पर जब नहीं मिली तो शाह चौकी में 11 जून को राहुल व संदीप कुमार के खिलाफ बहला-फुसलाकर बेटी को ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई। आरोप है कि ये दोनों उसको बराबर छेड़ते थे। पुलिस ने संदीप व राहुल कुमार को अंदौली पुलिया के समीप से हिरासत में लिया था। स्वजन के मुताबिक, पूछताछ में संदीप ने कुबूल किया कि तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था, लेकिन पुलिस ने सिर्फ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की। तीसरे आरोपित शुभम गुप्ता को पुलिस ने नामजद नहीं किया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।