मुख्य सामग्री पर जाएँ
29 अक्टूबर 2026

भाजपा सरकार के विकासकार्यों में भारी भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव

फतेहपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की विचारधारा के लोगों और उनके मातृ संगठन (RSS) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए भारत…

भाजपा सरकार के विकासकार्यों में भारी भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव
भाजपा सरकार के विकासकार्यों में भारी भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

फतेहपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की विचारधारा के लोगों और उनके मातृ संगठन (RSS) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था। उसी को छिपाने के लिए अब घर-घर झंडा लगाने का काम करते हैं। भाजपा के लोगों ने अंग्रेजो के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, क्रांतिकारियों और समाजवादियों का साथ नहीं दिया था।  



लोक जागरण अभियान के तहत शुक्रवार को फतेहपुर में समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र की सरकार में आने के बाद भाजपा नए तरीके का भारत छोड़ो आंदोलन चला रही है। भाजपा के तमाम करीबी उद्योगपति बैंकों से पैसा लेकर भारत छोड़ गए। बंगलूर के उद्योगपति से लेकर गुजरात के कारोबारियों तक की लम्बी सूची है। जनता यह सब जानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल, रसोईगैस के दाम बहुत बढ़ा दिए हैं। महंगाई आसमान पर है। भाजपा गरीबों की जेब काट कर अमीरों की जेब भर रही है। 


 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के विकासकार्यों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। सड़कों में गड्ढे भरे पड़े है। केवल 100 रू0 का राशन देकर गरीबों को धोखा दे रही। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। खेती का लागत मूल्य दुगना हो गया। 


अखिलेश यादव ने कहा कि बुल्डोजर वाली भाजपा सरकार सबसे बड़ी भूमाफिया भाजपा सरकार है। अयोध्या में भाजपा नेताओं ने सबसे ज्यादा जमीन पर कब्जा किया है। पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों पर अन्याय, अत्याचार कर रही है। लेकिन याद रखें बुलडोजर के दिमाग नहीं होता है। सरकार बदलेगी तो बुलडोजर की दिशा बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। बिजली, स्वास्थ्य, पुलिस सब में भारी भ्रष्टाचार है। बिजली नहीं आती है लेकिन सरकार भारी भरकम बिजली का बिल भेज देती है। बड़े पैमाने पर लूट और भ्रष्टाचार है। स्वास्थ्य सेवायें खराब हो चुकी है। गरीबों को दवा इलाज नहीं मिल रहा है। 


यह भी पढ़ें: CAG ने मोदी सरकार के 7 बड़े घोटालों का किया पर्दाफ़ाश


 यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है। महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित उत्तर प्रदेश में है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था सम्हालने में विफल है। अपराध नहीं रोक पा रही है। अपराधी बेखौफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था का सपना दिखा रही है लेकिन सड़कों से सांड नहीं हटा पा रही है। साड़ों के कारण प्रदेश की यातायात व्यवस्था चौपट हो गयी है। साड़ों के हमलों में हर दिन गरीब और किसानों की मौत हो रही है। इन मौतों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने नौजवानों को धोखा दिया है। समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो अग्निवीर योजना की जगह नौजवानों को पूरी नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा दरारजीवी पार्टी है। ये समाज में दरार पैदा कर राजनीति करते हैं। इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं। भाजपा अपनी सत्ता बचाने और वोट के लिए लोगों और पार्टियों में दरार डालने का काम करती है।  


अखिलेश यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा सरकार कोर्ट को भी प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। भाजपा अपने लोगों को बचाती है और विपक्ष के नेताओं पर झूठे मुकदमें लगाकर सजा दिलवाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी एकता और समाजवादी पार्टी की ताकत से डरी हुई है। इसीलिए विपक्षी पार्टियों और हमारे नेताओं को लेकर झूठी अफवाहें उड़ाते रहते हैं। 


 अखिलेश यादव ने भारी बारिश के बावजूद प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने फतेहपुर में समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं, नेताओं के आवास पर जाकर भेंट की।  समाजवादी प्रशिक्षण शिविर के दो दिवसीय सत्र में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल सहित अन्य प्रमुख नेताओं एवं बुद्धिजीवियों ने भी सम्बोधित किया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।