मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

साहिल हत्याकांड: फिल्म दिखाई गदर फिर ईंट से कुचलकर मर्डर

- गुजैनी पुलिस ने 48 घंटे के अन्दर किया मर्डर का खुलासा-थाना गुजैनी क्षेत्र में 15 अगस्त की रात को हुआ था मर्डर-पांच लाख रुपये के विवाद में जीजा ने करवाई साले की हत्या- पीओपी का काम करते थे हत्यारे औ…

साहिल हत्याकांड: फिल्म दिखाई गदर फिर ईंट से कुचलकर मर्डर
साहिल हत्याकांड: फिल्म दिखाई गदर फिर ईंट से कुचलकर मर्डर | फ़ोटो: TVL News

- गुजैनी पुलिस ने 48 घंटे के अन्दर किया मर्डर का खुलासा

-थाना गुजैनी क्षेत्र में 15 अगस्त की रात को हुआ था मर्डर

-पांच लाख रुपये के विवाद में जीजा ने करवाई साले की हत्या

- पीओपी का काम करते थे हत्यारे और मृतक

-जीजा ने दी थी 10 हजार रुपये में हत्या की सुपारी




कानपुर: ₹500000 के लेनदेन के विवाद में जीजा ने अपने ही साले की हत्या करवा दी आरोपी जीजा ने साथ में काम करने वाले एक पीओपी का काम करने वाले युवक को हत्या करने के लिए ₹10000 की सुपारी दी थी। सुपारी लेने वाले हत्यारे शिवसिंह ने 15 अगस्त की रात को पहले साहिल को फिल्म गदर दिखाई इसके बाद बिधनू थाना क्षेत्र में ले जाकर ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। थाना गुजैनी पुलिस ने 48 घन्टे के अंदर खुलासा करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।



घटनाक्रम के मुताबिक थाना गुजैनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-207/2023 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था कि उपरोक्त अभियोग मे तत्काल प्रभाव से थाना स्थानीय से टीम गठित करते हुये मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. शिव सिह उर्फ शिवम गौतम पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम सायपुर पोस्ट मेहरा थाना रसूलाबाद कानपुर देहात हाल पता वरूण विहार बर्रा-8 थाना गुजैनी कानपुर नगर उम्र- 26 बर्ष को पाण्डु नदी के पुल पर गिरफ्तार किया गया व शिवम की निशादेही पर 2. बब्बन पुत्र मिश्री निवासी 176 एमआईजी तात्याटोपेनगर थाना गुजैनी कानपुर नगर उम्र- लगभग 37 बर्ष मूल पता ग्राम सहजनिया थाना कटार जनपद शाहजहाँपुर को बब्बन के घर से गिरफ्तार करते हुए अभिक्तगणों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया ।


अपराध करने का तरीका

अभियुक्त बब्बन अपने साले मृतक साहिल उर्फ अनिल से पिछले दो-तीन सालों से परेशान था क्योकि बब्बन ने 05 लाख रूपये में एक कालोनी बेची थी जिसके लिये साहिल बार-बार पैसों की मांग कर रहा था और आये दिन शराब पीकर गालियां देता था कि तुमने मेरे साथ धोखा किया है जिस कारण अभियुक्त बब्बन ने शिवम को पैसे का लालच देकर साहिल को मारने के लिये कहा । फिर शिवम ने साहिल को 15 अगस्त को समय करीब 9-10 बजे रात्रि को शराब पिलाकर ईट/गुम्मों से मारकर हत्या कर दी, शिवम ने 10000/रू रूपये के लालच में आकर साहिल की हत्या कर दी ।




नाम पता अभियुक्त

1.शिव सिह उर्फ शिवम गौतम पुत्र रामसजीवन (26 वर्ष) निवासी ग्राम सायपुर पोस्ट मेहरा थाना रसूलाबाद कानपुर देहात हाल पता वरूण विहार बर्रा-8 थाना गुजैनी कानपुर नगर


2.बब्बन पुत्र मिश्री (37 वर्ष) निवासी 176 एमआईजी तात्याटोपेनगर थाना गुजैनी कानपुर नगर व मूल पता ग्राम सहजनिया थाना कटार जनपद शाहजहाँपुर

बरामदगी

वाहन सं0-यू0पी0-78 जीएन- 0331 (मृतक की मोटर साइकिल), वाहन सं0 यूपी-78 जेए-1201ईको कार (हत्या में प्रयुक्त वाहन), चार अदद खून से सनी ईट








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।