मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी: छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की गोली मारकर हत्या, अजय कुमार लल्लू ने CM योगी पर बोला हमला

फिरोजाबाद/लखनऊ: यूपी के फिरोजाबाद जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक छात्रा की छेड़छाड़ के विरोध पर मनचलों ने देर रात घ…

यूपी: छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की गोली मारकर हत्या, अजय कुमार लल्लू ने CM योगी पर बोला हमला
यूपी: छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की गोली मारकर हत्या, अजय कुमार लल्लू ने CM योगी पर बोला हमला | फ़ोटो: TVL News

फिरोजाबाद/लखनऊ: यूपी के फिरोजाबाद जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक छात्रा की छेड़छाड़ के विरोध पर मनचलों ने देर रात घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी को कई टीमें बनाकर दबिश देना शुरू कर दिया है। 




इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने CM योगी पर पर करारा हमला बोला है|उन्होंने कहा कि,''आदित्यनाथ के अत्याचारी राज में लड़कियां छेड़छाड़ का विरोध करतीं हैं तो उन्हें जान से मार दिया जाता है।  हमारी बेटियों को सुरक्षित सुरक्षित रखना तो दूर, भाजपा उनपर अत्याचार के ज़ुल्म ढाह रही है !



अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट किया,''यूपी के फिरोजाबाद जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की गोली मारकर हत्या !  आदित्यनाथ के अत्याचारी राज में लड़कियां छेड़छाड़ का विरोध करतीं हैं तो उन्हें जान से मार दिया जाता है।  हमारी बेटियों को सुरक्षित सुरक्षित रखना तो दूर, भाजपा उनपर अत्याचार के ज़ुल्म ढाह रही है !





फिरोजाबाद जिले में थाना रसूलपुर के प्रेम नगर निवासी छात्रा ईशू चक (16) माता प्रसाद कलावती देवी स्कूल की 11वीं की छात्रा थी। स्कूल जाते समय उसके साथ कुछ मनचले छेड़छाड़ करते थे। मृतका के पिता के अनुसार शुक्रवार को स्कूल जाते समय तीन शोहदों ने छात्रा का रास्ता रोक लिया था। उससे छेड़छाड़ का प्रयास किया। इसका छात्रा ने विरोध किया था।



आरोप है कि शुक्रवार की रात घर में छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक आरोपियों ने सोती हुई छात्रा पर तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए।


घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकाली ली। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना रसूलपुर में आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।



पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सचिंद्र पटेल ने बताया कि छात्रा की गोली मारकर हत्या हुई है। मृतका के पिता ने तीन युवकों पर आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें आरोपियों को तलाश कर रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।