फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में घर में घुसकर मोबाइल से महिला से अभद्रता करने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर दिलफूल उर्फ दिलफूला को चोरी के मोबाइल व 1 किलो 100 ग्राम नाजायज चरस सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। नाजायज चरस की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रूपये है। थाना रामगढ़ पुलिस ने एक महिला के घर में घुसकर चोरी किए गए मोबाइल से महिला से अभद्रता करने व महिला को बुलाकर सके साथ छेड़खानी एवं अवैध सम्बन्ध बनाने हेत दबाव बनाने वाले कख्यात शातिर हिस्ट्रीशीटर दिलफल उर्फ दिलफुला को चोरी किये गये मोबाइल व 1 किलो 100 ग्राम नाजायज चरस (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रू0) सहित किया गिरफ्तार।शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियक्त पर करीब दो दर्जन मकदमे विभिन्न थानों पर हैं पंजीकृत ।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 23.08.2021 को एक महिला ने थाना उपस्थित आकर सूचना दर्ज करायी कि किसी अज्ञात अभियुक्त द्वारा घर मे घुसकर मोबाइल फोन व 4000/- रुपये चोरी कर लिये है तथा उसी मोबाइल फोन से मेरे दूसरे फोन पर फोन करके बुलाया और छेड़खानी की तथा बार-बार फोन करके अपने पास बुला रहा है व अवैध सम्बन्ध बनाने हेतु दबाव बना रहा है ना बनाने पर परिवार वालो को जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुये थाना पर मु0अ0स0 493/2021 धारा 380/354/507 भादवि दर्ज किया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वाराथाना रामगढ़ पुलिस व सर्विलांस टीम को शातिर की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। चूंकि अभियुक्त अत्यन्त ही शातिर किस्म का अपराधी है जो बार-बार स्थान बदलकर पीड़ित महिल??? को टार्चर कर रहा था और अवैध सम्बन्ध बनाने के लिये धमकी दे रहा था। मामले की संवेदनशीलता बढ़ती जा रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय फिरोजाबाद के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में गठित टीमो द्वारा अत्यन्त कठिन परीश्रम कर लगातार अभियुक्त की सुरागरशी पतारशी करते हुये अभियुक्त दिलफूल उर्फ दिलफूला पुत्र चुन्ने खाँ निवासी निवासी कोठी थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद के रुप में चिन्हित किया| दिनांक 24.08.2021 को जब अभियुक्त पीड़िता को अपने पास बुला रहा था, को बी.पी.एल ग्राउण्ड ट्रान्सफाम के पास थाना रामगढ़ से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया,'' अभियक्त को कब्जे से पीडित का चोरी गया मोबाइल व 1 किलो 100 ग्राम नाजायज चरस जिसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये है, सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध करीब 2 दर्जन संगीन अभियोग पंजीकृत है। जनपद पुलिस द्वारा माननीय मुख्यमन्त्री महोदय द्वारा नारी शस्शक्तीकरण हेत् चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया गया है। इस कार्य से जहा एक तरफ अपराधियो का मनोबल गिरेगा वही आम जनता और पीड़ित महिला द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व सम्पूर्ण टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की|