मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी: राहगीरों से मोबाइल व रुपये लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 दबोचे

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में राहगीरों को लूटने वाले गिरोह का थाना सिरसाकलार की पुलिस ने भंडाफोड़ किया है| थाना सिरसाकलार के ग्राम अभेदेपुर पुलिया पर दिनांक 18.08.2021 को हुयी लूट की घटना का…

यूपी: राहगीरों से मोबाइल व रुपये लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 दबोचे
यूपी: राहगीरों से मोबाइल व रुपये लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 दबोचे | फ़ोटो: TVL News

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में राहगीरों को लूटने वाले गिरोह का थाना सिरसाकलार की पुलिस ने भंडाफोड़ किया है| थाना सिरसाकलार के ग्राम अभेदेपुर पुलिया पर दिनांक 18.08.2021 को हुयी लूट की घटना का थाना सिरसाकलार पुलिस व एसओजी व सबिलांश की संयुक्त टीम द्वारा सफल अनावरण करते हुये लूट से संबन्धित 02 अभियुक्तगण को घटना में प्रयुक्त बाइक व लूट के मोबाइल व रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की जाकिर खाँ उर्फ गुड्डू (जिलाबदर अभियुक्त) पुत्र भगवत खाँ निवासी ग्राम बंगरा थाना माधौगढ़ और अजय जाटव पुत्र मुरारी जाटव उर्फ कारीगर नि0 ग्राम बंगरा थाना माधौगढ़ जनपद जालौन के रूप में हुई है|



थाना सिरसाकलार पुलिस व एसओजी व सर्विलांश सेल की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम धामनी नदी के पुल के किनारे दिनांक 24.08.2021 को समय करीब 20.05 बजे दोनों आरोपियों को लूट के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।



पुलिस ने बताया,'' दिनांक 22.08.2021 को वादी राकेश कुमार पुत्र सरमन निवासी ग्राम अभेदेपुर थाना सिरसाकलार की तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0 107/2021 धारा 394 भादवि बनाम 2 व्यक्ति मोटर साइकिल सवार अज्ञात के विरूद्ध जिसमें वादी का मोबाइल और 500/- रूपये लूट लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया था।



इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा उक्त अभियोग में वांछित व अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं लूटे गये माल की बरामदगी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जालौन के नेतृत्व में थाना सिरसाकलार व एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम को लगाया गया था। जिसका सफल अनावरण करते हुये लूट करने वाले 02 अभियुक्तगण को लूट के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।



पुछतांछ मे गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया कि दिनांक 18.08.2021 की रात्रि में हम दोनो ने अभेदेपुर पुलिया पर साइकिल सवार व्यक्ति से 01 अदद मोबाइल व 500 रूपये लूट लिये थे तथा दूसरे मोबाइल के सम्बन्ध में बताया कि दिनांक 17.08.2021 को कोंच से ग्राम इमलिया रोड़ पर रात्रि में एक मोटर साइकिल सवार से मोबाइल व 3000/- रूपये लूट लिये थे| अभियुक्त जाकिर खां उपरोक्त द्वारा बताया गया कि अप्रैल 2021 में थाना माधौगढ़ से जिलाबदर चल रहा हूँ और मैं अपनी बहन के यहाँ भाण्डेर मध्य प्रदेश में रह रहा हूँ साथी अजय जाटव के साथ लूटपाट करने के लिये जालौन सीमा में आता हूँ और लूटपाट करके भाग जाता हूँ। आज हम लोग फिर कोई लूट की घटना कारित करने के उद्देश्य से निकले थे कि आप लोगो द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।