मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बिग स्क्रीन से लेकर टेलीविजन, और अब ओटीटी तक, सलमान खान का दिखा जलवा

बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान इंडस्ट्री के एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने हमेशा दर्शकों का ध्यान खींचा हैं। उनका आकर्षण और उनकी आभा की कोई तुलना नही है। बड़े पर्दे की एक महान हस्ती के रूप में आइक…

बिग स्क्रीन से लेकर टेलीविजन, और अब ओटीटी तक, सलमान खान का दिखा जलवा
बिग स्क्रीन से लेकर टेलीविजन, और अब ओटीटी तक, सलमान खान का दिखा जलवा | फ़ोटो: TVL News

बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान इंडस्ट्री के एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने हमेशा दर्शकों का ध्यान खींचा हैं। उनका आकर्षण और उनकी आभा की कोई तुलना नही है। बड़े पर्दे की एक महान हस्ती के रूप में आइकोनिक, सुपरस्टार ने अपने सुपरहिट शो, बिग बॉस के साथ टेलीविजन और ओटीटी पर भी अपना राज कायम किया है। 16 सुपरहिट सीज़न के बाद, बिग बॉस ने बिग बॉस ओटीटी 2 के साथ ओटीटी स्पेस में कदम रखा, जो वास्तव में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला रियलिटी शो है और सलमान खान इसकी शानदार सफलता का एक बड़ा कारण हैं।


सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्में हमेशा बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाती हैं। वह एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो हमेशा दर्शकों को कम्प्लीट एंटरटेनमेंट फिल्में देते हैं जो सभी एज ग्रुप के दर्शकों को पसंद आती हैं और यही चीज उन्हें एक असली सुपरस्टार बनाती हैं। वह एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो 2 दशकों से अधिक समय से बड़े पर्दे पर राज कर रहे हैं और आगे के लिए भी  उनकी यही तैयारी हैं।


सुपरस्टार सलमान खान का बड़े पर्दे के साथ साथ टेलीविजन पर भी खूब दबदबा हैं। 10 का दम जैसे शो के साथ वो टेलीविजन पर एक बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट लेकर आए और हर घर का हिस्सा बन गए। साथ ही, बिग बॉस के साथ, सलमान खान ने शो के सबसे पसंदीदा होस्ट के रूप में अपनी मौजूदगी पूरी तरह से दर्ज करा ली है। 12 सालों से अधिक समय तक लगातार इसकी मेजबानी करने के बाद, सलमान खान बिग बॉस का एक ऐसा चेहरा बन गए हैं जिसे कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। उन्होंने प्रतियोगियों के साथ-साथ दर्शकों के साथ भी एक अच्छा रिश्ता बनाया हैं।


बिग बॉस के ओटीटी पर आने से सलमान खान इस नई पीढ़ी के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के स्टार बन गए। दर्शकों से खूब सारा प्यार और तारीफ हासिल करते हुए, यह शो हाल में ओटीटी वर्जन के अपने दूसरे सीज़न में चल रहा है और इस दौरान इसकी व्यूअरशिप लगातार बढ़ ही रही है।


यह वास्तव में साबित हो गया है कि चाहे एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म कोई भी हो, सलमान खान के कदम रखते ही वहां सिर्फ सलमान का ही राज चलता है। यकीनन, बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक, वह सभी प्लेटफॉर्म पर एक सुपरस्टार हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।