मुख्य सामग्री पर जाएँ
11 नवंबर 2026

योगी सरकार ने प्रत्येक स्तर पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया:अखिलेश

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रत्येक स्तर पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। भ्रष्टाचार के अलावा भाजपा सरकार ने…

योगी सरकार ने प्रत्येक स्तर पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया:अखिलेश
योगी सरकार ने प्रत्येक स्तर पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया:अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रत्येक स्तर पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। भ्रष्टाचार के अलावा भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया है। जनता बरसात और विद्युत संकट से बेहाल है। राजधानी लखनऊ में बारिश के कारण इतनी सड़कें आज तक नहीं धंसी जितनी इस बार धंसी हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते सवा छह साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश को पिछड़ा, बीमार और बदहाल बना दिया है। बरसात में प्रदेश में तीन दर्जन से ज्यादा लोगों की मौतें हो गई। दर्जनों मकान गिर गए। काफी जनधन की हानि हुई है।



गाजियाबाद की कालोनियों में 12 फिट तक पानी भर गया है। कई अस्पतालों में वार्डो के अंदर तक पानी भर गया है। लखनऊ में कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए। विज्ञापनों में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे किए गए पर असलियत में सिर्फ कमीशनबाजी हुई। नतीजतन बरसात में कितने ही दुपहिया-चारपहिया वाहन सवार गड्ढ़ों में गिर गए।



 इस बरसात ने किसानों को बुरी तरह तबाह किया है। बड़े पैमाने पर फसलें बरबाद हो गई है। पशुओं को चारा भी नसीब नहीं हो रहा है। पशुओं की बीमारी का उपचार नहीं हो रहा है।


अखिलेश यादव ने कहा कि ,' प्रदेश में बरसात में बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ जाने से अस्पतालों में बीमार लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है। भाजपाराज में अस्पतालों की स्थिति इतनी बद्त्तर हो गई है कि रोगियों को न तो दवा मिल रही है और न ही इलाज। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी के चलते जांच और इलाज की भारी किल्लत है। आयुष्मान कार्ड का होहल्ला बहुत है पर बहुत से अस्पतालों में उसकी अनदेखी हो रही है। कैशलेस इलाज के नाम पर तो सरकारी कर्मचारी शिक्षक मारे-मारे घूम रहे हैं। निजी अस्पतालों में लूट मची है।



भाजपा सरकार ने विद्युत संकट तो स्वयं आमंत्रित किया है। पहले पांच साल सिर्फ जुमलेबाजी में बिताकर भाजपा दूसरे कार्यकाल के सवा साल में भी एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं कर सकी है। समाजवादी सरकार में जो विद्युत संयंत्र लगाए गए थे उससे विद्युत उत्पादन दुगना हो गया था। लेकिन भाजपा ने तो जैसे तय कर लिया है ???ि वह राज्य को पूरी तरह तहस-नहस करके ही दम लेगी। 


 अब सबको यह पता चल गया है कि भाजपा सिर्फ बयानबाजी करने में माहिर है। भाजपा सरकार से जनता का कोई भला होने वाला नहीं है। अब सभी को 2024 के लोकसभा चुनाव का इंतजार है। जब भाजपा सत्ता से हटेगी और जनता को खुशहाली और राहत मिलेगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 4 नवंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।