गांधी नगर: गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।गुजरात में पिछले 24 घंटों में 438 नए COVID19 मामले सामने आए हैं और राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 31 लोगों की मौत भी हुई है|
गुजरात में कोरोनावायरस संक्रमण के 372 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,944 हो गई| 31 मौत के बाद यहां मरने वालों की संख्या 1038 हो गई|
राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में COVID19 से गुजरात में 31 मौतें हुई हैं और 438 नए COVID19 मामले सामने आए हैं। राज्य में COVID19 मामलों की कुल संख्या अब 16,794 है |राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 1038 लोगों की मौत हो चुकी है|
वहीं अहमदाबाद की बात करे तो, ''आज यानी रविवार को अहमदाबाद में COVID19-19 के 299 मामले सामने आए हैं और जिलें में कोरोना वायरस संक्रमण से 20 लोगों की मौत भी हुई है| अहमदाबाद में कोरोनावायरस संक्रमण के 299 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,180 हो गई| 20 मौत के बाद यहां मरने वालों की संख्या 842 हो गई|
भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन 4.0 का आज आखिरी दिन है।भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं| देश में Covid-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,82,143 पर पहुंच गया है|जबकि 5,164 लोगों की मौत हो चुकी है|भारत में पिछले 24 घंटो में अब तक सबसे ज़्यादा मामले सामने आए हैं |पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,380 नए मामले सामने आए हैं और 193 लोगों की जान गई है
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 8,380 मामले सामने आए हैं और 193 मौतें हुईं। देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,82,143 है, जिनमें 89,995 सक्रिय मामले, 86,984 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके मामले और 5,164 मौतें शामिल हैं|