नई दिल्ली:Cyclone Nisarga: चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र और गुजरात के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है और आज दोपहर में मुंबई से 100 किलोमीटर दूर अलीबाग में तट से यह तूफान टकराएगा| इस दौरान, 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इससे भूस्खलन (Landfall) की भी आशंका है|
मौसम विभाग का कहना है कि 12 घंटे में चक्रवाती तूफान निसर्ग एक विकराल चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा| इस दौरान, भारी बारिश और 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी| एहतियात बरतते हुए 10,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है|निसर्ग को लेकर मुंबई अलर्ट पर है| इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है|
मुंबई IMD वैज्ञानिक शुभांगी भूटे का कहना है कि,''निसर्ग तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान बन गया है। हवा की रफ्तार 100-120 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। पूरे रायगढ़, मुंंबई, ठाणे, पालघर में भारी से भारी वर्षा की संभावना है। आज दोपहर 1-3 बजे के बीच ये अलीबाग के दक्षिण में टकराएगा|
मुंबई में धारा 144 लागू: मुंबई के पुलिस आयुक्त कार्यालय ने चक्रवात निसर्ग के मद्देनजर कहा, 'शहर में चक्रवाती स्थितियों को देखते हुए सीआरपीसी की धारा 144 के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं, ताकि लोगों के जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा को कोई खतरा न हो।' वहीं बृहन्मुंबई नगर पालिका ने कहा, 'ये जरूरी है कि आप भारी बारिश के दौरान अपने घर के अंदर रहें लेकिन यदि कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से आपको अपनी कार चलाने की आवश्यकता पड़ती है तो, कृपया ये सुनिश्चित करें कि आप हथौड़ा या ऐसी वस्तुओं को साथ लेकर जाएं जो आपकी कार के दरवाजों के जाम होने की स्थिति में कांच को तोड़ने में आपकी मदद कर सकती हैं।'
90-100 किमी प्रति घंटे हुई हवा की रफ्तार: चक्रवात निसर्ग पहले से और ज्यादा तेज हो गया है। हवा की गति 85-95 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 90-100 किमी प्रति घंटे हो गई है, जो 110 मील प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। यह जानकारी भारत सरकार ने दी है।
डॉक्टर हर्षवर्धन ने लोगों को दी घर के अंदर रहने की सलाह:पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, 'चक्रवात निसर्ग गंभीर तूफान में बदल गया है। यह 5.30 बजे पूर्वी अरब सागर से लगभग 165 किमी दक्षिण-पश्चिम में अलीबाग और मुंबई से 215 किमी दक्षिण में केंद्रित हो गया। तटीय कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है। लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन निचले इलाकों से लोगों को निकाला जाएगा। मैं मछुआरों को सलाह देता हूं कि वे पूर्व-पूर्वी और पूर्वोत्तर अरब सागर में और कर्नाटक-गोवा-महाराष्ट्र-दक्षिण गुजरात तट पर और उसके आसपास के क्षेत्रों में परिचालन को स्थगित करें।'
आज सुबह तड़के खंबात तट पर NDRF की टीमें पहुंची:NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) के महानिदेशक एस.एन प्रधान
आज सुबह तड़के रायगढ़ तट पर NDRF की टीमें पहुंची : NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) के महानिदेशक एस.एन प्रधान
NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमें आज सुबह तड़के दहानू, पालघर तट पर पहुंची: एस.एन प्रधान, NDRF महानिदेशक
महाराष्ट्र में NDRF की 20 टीमों की तैनाती - मुंबई 8 टीमें, रायगढ़ 5 टीमें, पालघर 2 टीमें, ठाणे 2 टीमें (1 एनराउट), रत्नागिरी 2 टीमें और सिंधुदुर्ग 1 टीम: राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF)
CycloneNisarga पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तरी महाराष्ट्र तट पर आ रहा है। यह अलीबाग से 155 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और मुंबई से 200 किमी दक्षिण-पश्चिम में है: भारत मौसम विभाग (IMD)
भारतीय नौसेना ने कहा,पश्चिमी नौसेना कमान ने बाढ़, राहत और बचाव और गोताखोर सहायता के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाए हैं, जो पश्चिमी समुद्र तट पर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश और बाढ़ की स्थिति में संबंधित राज्य सरकारों के साथ समन्वय के लिए तैयार|अरब सागर में चक्रवाती तूफ़ान Nisarga के चलते सभी टीमों को तूफान की अवधि के दौरान मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) की किसी भी आवश्यकता के लिए अलर्ट पर रखा गया है|
129 साल बाद मुंबई तट पर चक्रवात: 129 साल बाद मुंबई के समुद्री तट पर चक्रवात आ रहा है। मौसम विभाग के साइक्लोन ई-एटलस के अनुसार 1891 में समुद्री तूफान आया था। उसके बाद पहली बार अरब सागर में महाराष्ट्र के तटीय इलाके के आसपास समुद्री तूफान की स्थिति बनी है।
चक्रवाती तूफान निसर्ग ने अपना रुख मुंबई की तरफ कर लिया है और अब यह तेजी से बढ़ा चला आ रहा है। ऐसे में अब इसका असर महाराष्ट्र के कई जिलों में दिखना शुरू हो गया है। यहां मुंबई, पालघर, अलीबाग और ठाणे में देर रात से बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान ‘निसर्ग’ सुबह मुंबई से 94 किलोमीटर दूर अलीबाग के तट से आज टकराएगा। बड़े पैमाने पर तबाही की आशंका को देखते हुए सरकार और प्रशासन की तरफ से तैयारियों को बढ़ा दिया गया है। महाराष्ट्र, गुजरात, केंद्र शासित दमन-दीयू, दादरा और नगर हवेली में लोगों की सुरक्षा के लिए तगड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के रायगढ़ और पालघर में पड़ने वाले न्यूक्लियर और केमिकल संयंत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं। बता दें कि इसे रास्ते से यह तूफान आगे बढ़ेगा।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा, अरब सागर से उठे निसर्ग की रफ्तार आखिरी 12 घंटों में 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। बुधवार को यह मुंबई से करीब 110 किलोमीटर दूर तट से टकराएगा। इस दौरान मुंबई में मूसलधार बारिश के साथ समुद्र में दो मीटर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी गई है। इससे निचले इलाके में बाढ़ की आशंका है। इसे देखते हुए एनडीआरएफ के साथ ही नौसेना, तटरक्षक बल समेत तमाम एजेंसियों को मुस्तैद किया गया है।
मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में रेड अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी से उठे अम्फान ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बांग्लादेश में तबाही मचाई थी। हालंकि, निसर्ग को अम्फान से कम खतरनाक बताया जा रहा है।